Search KhabarFast

Press ESC to close

दूध-लस्सी वाले किसान परिवार से कॉमनवेल्थ तक का सफर, हरियाणा की सीमा कालीरमन ने कॉमनवेल्थ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान

दूध-लस्सी वाले किसान परिवार से कॉमनवेल्थ तक का सफर, हरियाणा की सीमा कालीरमन ने कॉमनवेल्थ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान

Haryana News: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हरियाणा की बेटी सीमा कालीरमन ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि से उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। सीमा के ससुर और सास ने बताया कि इस मेडल के पीछे वर्षों का संघर्ष, परिवार का सहयोग और कड़ी मेहनत छिपी है। उनका अब अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सीमा कालीरमन की सफलता का जश्न उनके पैतृक गांव में भी मनाया जा रहा है। परिवार का कहना है कि खेती-किसानी से जुड़े साधारण परिवार की बहू ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। सीमा के ससुर भूप सिंह ने बताया कि पहले उनके बेटे ने इस खेल में हिस्सा लिया था, लेकिन चोट लगने के बाद सीमा ने जिम्मेदारी संभाली और लगातार मेहनत कर देश के लिए पदक जीतकर दिखाया।

सीमा के सुसर भूप सिंह ने बताया कि सीमा कई वर्षों से खेल रही हैं। वर्ष 2019 में शादी, उसके बाद कोविड महामारी, मातृत्व और फिर दोबारा खेल में वापसी जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। परिवार का कहना है कि अब उनका पूरा ध्यान ओलंपिक की तैयारी पर है और उन्हें विश्वास है कि सीमा वहां भी भारत के लिए पदक जीतेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा के पति खुद खिलाड़ी रहे हैं और वहीं उनके कोच भी हैं।

सीमा की सास कमला ने कहा कि वह बहू को बहू नहीं बल्कि बेटी मानती हैं। उन्होंने बताया कि सीमा रोज सुबह से शाम तक कठिन अभ्यास करती थीं और उसी मेहनत का परिणाम आज पूरे देश के सामने है। उन्होंने कहा कि परिवार ने हर कदम पर सीमा का साथ दिया और अब उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि सीमा ओलंपिक में भी भारत का तिरंगा बुलंद करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: संत बाबा ईशर सिंह जी की 51वीं बरसीं पर पिहोवा पहुंचे CM सैनी, सेवा-सिमरन का दिया संदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला होता है। संत बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन नाम-सिमरन, गुरबाणी, कीर्तन, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनकी साधना और सेवा की परंपरा आज भी लाखों श्रद्धालुओं को प्रेरणा दे रही है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- साकार हो रहा ‘उत्तराखंड दशक’ का संकल्प

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास की कई परियोजनाओं को गति मिली है।

Farmers Protest: पंजाब में किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन, कई जगह रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

पंजाब में किसान एक बार फिर आंदोलन के रास्ते पर हैं। इस बार किसानों ने सड़कों के बजाय रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast