Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: LTC के लिए कर्मचारियों-पेंशनरों को करना होगा समय पर दावा, जानें नया नियम

Haryana News: LTC के लिए कर्मचारियों-पेंशनरों को करना होगा समय पर दावा, जानें नया नियम

Haryana News: हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को एलटीसी का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। संबंधित ब्लॉक अवधि समाप्त होने के बाद प्रस्तुत किए गए एलटीसी दावे स्वीकार्य नहीं होंगे, जब तक कि मौजूदा नियमों या सरकारी निर्देशों के तहत ऐसे दावे की विशेष अनुमति न हो।

मुख्य सचिव द्वारा यह स्पष्टीकरण विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से प्राप्त उन मामलों के संबंध में जारी किया है, जिनमें कर्मचारी या पेंशनर निर्धारित ब्लॉक अवधि के भीतर आवेदन अथवा दावा प्रस्तुत नहीं कर सके और अवधि समाप्त होने के बाद लाभ देने का अनुरोध कर रहे थे।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित ब्लॉक अवधि समाप्त होने के बाद ऐसे मामलों में एलटीसी की अनुमति नहीं दी जा सकती। अपवाद केवल उन्हीं मामलों में होगा, जिनमें लागू सरकारी निर्देशों या नियमों में ऐसी अनुमति का स्पष्ट प्रावधान हो।

सरकार ने सक्षम प्राधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि एलटीसी के आवेदन और दावे लागू नियमों के तहत निर्धारित समय-सीमा एवं शर्तों के अनुसार ही प्रस्तुत किए जाएं। सभी संबंधित प्राधिकारियों को निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: संत बाबा ईशर सिंह जी की 51वीं बरसीं पर पिहोवा पहुंचे CM सैनी, सेवा-सिमरन का दिया संदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला होता है। संत बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन नाम-सिमरन, गुरबाणी, कीर्तन, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनकी साधना और सेवा की परंपरा आज भी लाखों श्रद्धालुओं को प्रेरणा दे रही है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- साकार हो रहा ‘उत्तराखंड दशक’ का संकल्प

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास की कई परियोजनाओं को गति मिली है।

Farmers Protest: पंजाब में किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन, कई जगह रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

पंजाब में किसान एक बार फिर आंदोलन के रास्ते पर हैं। इस बार किसानों ने सड़कों के बजाय रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast