Search KhabarFast

Press ESC to close

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दरअसल, आकृति अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उन्होंने और पृथ्वी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसी के साथ उन्होंने दोनों प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की हैं।

आकृति अग्रवाल का भावुक पोस्ट

सगाई के 4 महीने बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की राहें अब अलग हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद आकृति अग्रवाल ने दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारी दिल से यह बात साझा कर रही हैं कि उनके मंगेतर और उन्होंने भविष्य के अलग-अलग लक्ष्यों और मौजूदा परिस्थितियों के कारण रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन अब यह स्वीकार कर लिया है कि उनके रास्ते एक साथ नहीं चल सकते। इसलिए जिम्मेदारियों और मौजूदा हालात को देखते हुए दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।  

आकृति ने आगे लिखा कि वह उनके और पृथ्वी शॉ दोनों के लिए शांति और खुशियों की कामना करती हैं। इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। साथ ही कोई मनगढ़ंत कहानियां न बनाई जाएं। फिलहाल, इस मामले में अभी तक पृथ्वी शॉ की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

पहले भी रिश्ता खत्म होने की उड़ी थी अफवाह

मालूम हो कि जुलाई 2026 में आकृति की एक क्रिप्टिक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस पोस्ट में उन्होंने धोखा मिलने का जिक्र किया था, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ लोगों ने उनकी सगाई टूटनी की भी बात कह दी थी। लेिन अब वर्तमान समय में आकृति ने सारी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए पृथ्वी शॉ के साथ रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है।  

Also read: Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

स्टंट के दौरान क्रेन से लटकी SUV पलटी, बाल-बाल बचे इमरान हाशमी; ‘गनमास्टर जी9’ के सेट पर हुआ हादसा

Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। ये खबर सुनते ही उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) का बताया जा रहा है, जिसमें एक एक खतरनाक कार स्टंट के दौरान SUV पलट गई।

'अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया...', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अमिताभ बच्चन ने की खुलकर बात; याद किया पुराना किस्सा

Amitabh Bachchan on Online Trolling: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी उम्र के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे नकारात्मक टिप्पणियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर दिया। अभिनेता ने क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में अपना अनुभव साझा किया, जब प्रतियोगी विनम्र ने उनसे पूछा कि वे ऑनलाइन आलोचना से कैसे निपटते हैं।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने को मिली बड़ी पहचान, ग्रैमी तक पहुंचा अरिजीत सिंह का गाना ‘फिर से'; सिंगर ने फैंस का जताया आभार

Arijit Singh Song Phir Se Grammy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के गाने ‘फिर से’ ने अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में भारतीय फिल्म संगीत को नई पहचान दिलाई है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का यह गाना साल 2027 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचाराधीन सूची में शामिल हुआ है। इसे Best Song Written for Visual Media कैटेगरी में जगह मिली है। जिस पर सिंगर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast