Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 18 Sep: घर से निकलने से पहले पढ़ लें कल 18 सितंबर का मौसम अपडेट, इन 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 18 Sep: घर से निकलने से पहले पढ़ लें कल 18 सितंबर का मौसम अपडेट, इन  21 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: देशभर में लगातार हो रही बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 18 सितंबर 2026 शुक्रवार के लिए मौसमी अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। जिसके लिए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। चो चलिए देशभर के मौसम के बारें में जानते है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD ने देख के लगभग 21 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा और आंधी का दौर भी जारी रहेगा। IMD ने दिल्ली, त्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है इस दौरान 80-85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन निचले इलाकें जसमग्न हो जाएंगे और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ जाएगा। 

Also read: दिल्ली में DTC बसों की हड़ताल से यात्री परेशान, ऑटो-ई-रिक्शा के बढ़े किराए ने बढ़ाई मुश्किल

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD की मानें तो कल 18 सितंबर को दिल्ली में बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश संभव है। तो वहीं, हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बादल बरसने की संभावना है। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि, बारिश का सिलसिला आने वाले किछ और दिनोंतक जारी रहेगा।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में बारिश का दौर जारी है। गंगा नदी भी उफान पर है। इसी बीच, IMD ने राज्य के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर सकता है। हालांकि, तापमान में गिरानट दर्ज की जा सकती है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी के जन्मदिन पर इजरायल और रूस से आई बधाई, नेतन्याहू-पुतिन ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर की तारीफ

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस दौरान इज़राइली प्रधानमंत्री ने भारत को विश्व शक्ति" में बदलने के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की और दोनों देशों के बीच अभूतपूर्व साझेदारी पर प्रकाश डाला।

दिल्ली में DTC बसों की हड़ताल से यात्री परेशान, ऑटो-ई-रिक्शा के बढ़े किराए ने बढ़ाई मुश्किल

दिल्ली में DTC बसों की हड़ताल से रोज सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बसों के पहिए थमने से कई बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast