Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में रेलवे में टिकट बुकिंग क्लर्क को किया बर्खास्त, जाने क्या है आरोप ?

Haryana news : हरियाणा में रेलवे में टिकट बुकिंग क्लर्क को किया बर्खास्त, जाने क्या है आरोप ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने या रही है। हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली रेलवे स्टेशन पर सरकारी कैश गबन चर्चित मामले में बीकानेर रेल मंडल ने टिकट बुकिंग क्लर्क(TC) यानी टीसी ज्योति शर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीकानेर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम भूपेश यादव ने बर्खास्तगी आदेश की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, विभागीय जांच में सामने आया कि ज्योति ने 18 और 19 अक्टूबर को रेलवे के सरकारी खजाने में 1 लाख 15 हजार 265 रुपए कम जमा किए थे। उन पर शेष रकम के गबन करने का आरोप लगा था। जैसा कि जांच में सामने आया है कि ज्योति ने  अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी। ज्योति मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ की रहने वाली थी और यहां डबवाली रेलवे में कार्यरत थी। इसके खिलाफ राजस्थान रेलवे में भी विभागीय जांच चल रही है।

इसे लेकर डबवाली रेलवे अधिकारियों से बातचीत की तो कुछ कहने से परहेज रखा। इसकी जांच के लिए मंडल स्तर पर विशेष जांच चल रही है। रिकवरी कराई जानी है।

इतने महीने तक चली कानूनी प्रक्रिया

खबरों कि माने तो, यह मामला अक्टूबर 2025 में सामने आया था, तब से आरोपी क्लर्क ज्योति शर्मा निलंबित चल रही थी। लगभग सात महीने तक चली विभागीय और कानूनी प्रक्रिया के बाद रेलवे प्रशासन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।

शिकायत मिलने के बाद 22 अक्टूबर को ज्योति शर्मा को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजीव शर्मा ने जब चार्ज लेने की प्रक्रिया शुरू की, तो 21-22 अक्टूबर का 1,13,960 रुपए नकद अलमारी में रखा हुआ था। इस अलमारी की दोनों आधिकारिक चाबियां अधिकारियों के पास थी।

चार्ज प्रक्रिया के दौरान जब अधिकारी कुछ समय के लिए स्टेशन मास्टर के पास गए, तो वापस आने पर कैश अलमारी का ताला खुला मिला और नकदी गायब थी। जांच में पता चला कि अलमारी की दोनों आधिकारिक चाबियां अधिकारियों के पास होने के बावजूद, मौके पर एक तीसरी चाबी का इस्तेमाल किया गया था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी अंबाला के एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने 6 जनवरी 2026 को ज्योति शर्मा को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ज्योति ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने अलमारी की एक डुप्लीकेट (तीसरी) चाबी बनवाई थी, जिसकी मदद से चोरी को अंजाम दिया गया। इसके अलावा जांच में सामने आया कि गबन की गई राशि का कुछ हिस्सा ज्वेलरी खरीदने में खर्च किया गया था।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी ज्योति कुछ समय जेल में रही। बाद में उसे कोर्ट से जमानत पर रिहा हो गई। अब रेलवे प्रशासन ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ज्योति शर्मा को स्थायी रूप से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला टीसी ज्योति शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। गत 31 मई 2023 को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टीसी ज्योति शर्मा पर अजमेर की छात्रा पूजा व ​उर्मिला ने थप्पड़ जड़ने के आरोप लगाए थे। इस विवाद को लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिस पर व्यापारिक संगठनों ने भी आरोप लगाए थे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, बाथरूम जाते समय मकान का छज्जा गिरा, 55 वर्षीय महिला की मौत

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी के हरि विहार इलाके में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला सुबह शौच के लिए छज्जे पर बने बाथरूम में गई थी।

Haryana news : हरियाणा के युवकों के साथ उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार

Haryana news : हरियाणा से उत्तराखंड घूमने गए युवकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड घूमने गए सोनीपत जिले के युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया।

Haryana news : हरियाणा में इन परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक, CM सैनी ने किया ये बड़ा ऐलान

Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। CM नायब सैनी ने घोषणा की है कि जो परिवार गांव की शामलात भूमि पर 20 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं,

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast