Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Haryana news : हरियाणा में हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Haryana news :हरियाणा में नौकरी कि तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने निवेश से जुड़े बड़े वादों को सिर्फ एक सप्ताह के भीतर जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश सरकार ने एक जून को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के साथ 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते (एमओयू) किए थे। अब इन समझौतों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने का काम शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला में हुई सशक्त कार्यकारी समिति (ईईसी) की बैठक में सात बड़ी कंपनियों को सोहना, बावल, बरही और धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन आवंटित करने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ- साथ इन कंपनियों द्वारा करीब 1,316 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने बताया कि इन परियोजनाओं से 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।


इससे प्रदेश में उद्योगों का विस्तार होगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। खबरों कि माने तो, सबसे बड़ा निवेश ट्रोनटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। कंपनी को सोहना में लगभग 13 एकड़ जमीन दी गई है जहां वह 790 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा ओरिएंट फैशन एक्सपोर्ट्स को 3 एकड़ जमीन दी गई है जहां 51.50 करोड़ का निवेश होगा।

इसके अलावा बावल में दो विदेशी निवेश वाली कंपनियों को भी मंजूरी मिली है। बोलहॉफ फास्टनिंग प्राइवेट लिमिटेड 116 करोड़ रुपये और मैककोर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 45 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं बरही और धारूहेड़ा में पारस पॉलिमर्स, रिचाको एक्सपोर्ट्स और एक अन्य औद्योगिक इकाई को भी परियोजना शुरू करने की अनुमति दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई....' जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने किया बड़ा दावा

Roushan Anand Alleges Khan Sir:बिहार में पटना के फैजल खान उर्फ खान सर से जुड़े चर्चित कोचिंग विवाद में जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर पर हत्या का आरोप लगाया।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कालका से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast