Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ये सड़कें होगी चकाचक, मॉडल रोड के रूप में विकसित होंगे हाईवे

Haryana news : हरियाणा में ये सड़कें होगी चकाचक, मॉडल रोड के रूप में विकसित होंगे हाईवे

Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने चार प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को माडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना में पानीपत से सफीदों, जींद व भिवानी रोड, गोहाना से खानपुर कलां रोड (सोनीपत), घरौंडा से फुरलक रोड (करनाल) व ओल्ड बाईपास रोड (कैथल) को शामिल किया है।

विभाग की यह पहल प्रदेश की सड़कों की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को भी बढ़ावा देगी। PWD ने संबंधित मार्गों पर हाई टेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के संबंध में बिजली निगम को भी पत्र भेजे हैं।

इस मॉडल रोड परियोजना के तहत सभी चयनित सड़कों के दोनों ओर व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क के बीचों-बीच आकर्षक डिवाइडर तैयार किए जाएंगे, जिन पर फूलों और सजावटी पौधों का रोपण किया जाएगा।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और रात्रि में बेहतर रोशनी के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ- साथ प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट और मानक के अनुरूप जेबरा क्रासिंग बनाई जाएंगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी ये बड़ी सौगात

Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा सरकार जल्द ही सरस्वती नदी प्रोजैक्ट को पूरा कर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है।

Haryana news : हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, इन पदों पर होगी बंपर भर्ती

Haryana news : हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है।

Haryana Weather : हरियाणा में बारिश -तूफान का कहर, इन जिलों में अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में कल मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। जिसके चलते कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और पेड़-खंभे टूटकर सड़कों पर गिर गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast