Search KhabarFast

Press ESC to close

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, खरीद की सीमा तय; इन लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, खरीद की सीमा तय; इन लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

Petrol Diesel Rule: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से बीते कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। दिल्ली में आज 12 जून (शुक्रवार) को पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। इस बीच, ईंधन की उपलब्धता और उसके दुरुपयोग को रोकना के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब ईंधन की खरीद पर सीमा (लिमिट) तय कर दी गई है।

सरकार की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, कोई भी ग्राहक एक दिन में पेट्रोल पंप से 200 लीटर से ज्यादा हाई-स्पीड डीजल नहीं खरीद सकेगा। इसके अलावा इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स अब सीधे रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद नहीं सकते। सरकार ने इस व्यवस्था पर भी रोक लगा दी गई है। 

Also read: Today Gold Silver Price: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार? खरीदारी से पहले चेक करें 12 जून का ताजा भाव

ईंधन की लिमिट तय की गई

सरकार ने पेट्रोल और डीजल खरीद पर सख्ती दिखाते हुए इसके नियमों में बदलाव किए हैं। सरकार ने पेट्रोल पंप डीलरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी ग्राहक को एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा हाई-स्पीड डीजल नहीं बेचे जाएंगे। यानी अब आप निर्धारित सीमा से ज्यादा ईंधन नहीं खरीद सकते। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सरकार का कहना है कि लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद लेते हैं। जिस वजह से कई बार इसका गलत उपयोग भी होता है। इसलिए नए नियम के तहत अब इस पर रोक लगाने की तैयारी है। इससे ईंधन की खपत भी होगी और वितरण प्रणाली और भी ज्यादा पारदर्शी होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 16 Sep: ज्वेलरी खरीदने से पहले सोने-चांदी की कीमतें जरूर चेक करें, दिल्ली से चेन्नई तक शहरवार रेट लिस्ट जारी

Gold-Silver Rate: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज 16 सितंबर 2026 बुधवार को सोने-चांदी के रेट जारी हो चुके हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, घरेलू बाजार में आज सोने का भाव 1,51,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि चांदी का भाव 2,31,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

Gold-Silver Price Today 15 Sep: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी कमजोर; यहां देखें शहरवार गोल्ड-सिल्वर के ताजे रेट

15 September Gold-Silver Rate: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी डॉलर के साथ सोने-चांदी के भाव पर भी पड़ रहा है। चमकती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Hallmarking Charge Hike: सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, BIS ने बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोने के गहनों से जुड़ा एक बड़ा बदलाव हुआ है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS ने सोने के गहनों और आर्टिकल्स की हॉलमार्किंग फीस बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast