Search KhabarFast

Press ESC to close

देश ने खोया अपना स्टार निशानेबाज, जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन; कई मेडल किए थे अपने नाम

देश ने खोया अपना स्टार निशानेबाज, जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन; कई मेडल किए थे अपने नाम

Shooter Jaspal Rana Demise: भारत के खेल जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर आई है। देश के फेमस शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन हो गया है। उन्होंने 49 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। गुरुवार रात को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय पटल पर कई गोल्ड मेडल जीते थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने बतौर कोच युवा निशानेबाजों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन की खबर से पूरे देश के खेल प्रेमियों और शूटिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

नहीं रहे स्टार शूटर जसपाल राणा

बता दें, पिछले कुछ दिनों से जसपाल राणा की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के प्रेसिडेंट कलिकेश नारायण सिंह देव ने बताया कि जसपाल हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय टीम की वापसी के दौरान बीमार पड़े। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सेहत में सुधार न होने की वजह बीती रात उन्होंने दुनिया और अपने चाहने वाले को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ी माने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े मंचों पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने देश के लिए कई मेडल जीते थे, जिसमें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना भी शामिल था।

Also read: ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप की तारीखों का हुआ ऐलान! जानिए कब से कब तक खेला जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ

जसपाल राणा की उपलब्धियां

1. 1994 विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप (मिलान): जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता

2. एशियन गेम्स: कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक।

3. कॉमनवेल्थ गेम्स: पदक जीतकर उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया।

4. अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित।

5. कोचिंग के दौरान द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा की बेटी का कमाल! घरेलू हिंसा से गोल्ड तक सफर, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

Commonwealth Games 2026: भारत के हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली शर्मिला धनखड़ ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने घरेलू हिंसा से उबरने से लेकर मंगलवार को ग्लासगो में पोडियम पर सबसे ऊपर जगह बनाने तक का शानदार सफ़र तय किया।

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

टीम इंडिया का बड़ा ऐलान! श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड हुआ जारी, बुमराह टीम में शामिल

Team India Squad: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर कप्तानी का जिम्मेदारी शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारत कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगा, जो 7 अगस्त से शुरू होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (GICS) में खेला जाएगा, और इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast