Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: तुगलकाबाद में पांच मंजिला इमारत बनी आग का गोला, 3 की मौत; दमकल ने बचाईं 8 जिंदगियां

Delhi News: तुगलकाबाद में पांच मंजिला इमारत बनी आग का गोला, 3 की मौत; दमकल ने बचाईं 8 जिंदगियां

Tughlakabad Building Fire: आज शुक्रवार तड़के दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके तुगलकाबाद एक्सटेंशन से आग लगने की खबर सामने आई है। यहां कि एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6-8 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

दम घुटने से 3 लोगों की मौत

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 2:30 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जिसके अनुसार, तुगलकाबाद एक्सटेंशन गली नंबर 1, नया तारा अपार्टमेंट के पास एक पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और राहत-बचाव कार्य शुरु किया गया। इस हादसे में दम घुटने से 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई हैं। जबकि 8 लोगों को बचाया गया।

Also read: Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में आई बड़ी गिरावट, जाने पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव

कैसे लगी आग?

बताया जा रहा है कि आग लगने की शुरुआत बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग एरिया से हुई, जहां स्कूटर और बाइक पार्क थे। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहनों में विस्फोट हुआ और देखते-ही-देखते आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई।

अधिकारियों ने बताया कि संकरी गली होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी आग ही इस हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हर घर में स्मोक डिटेक्टर लगाना हो सकता है अनिवार्य

दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मालवीय नगर में हुए भीषण हादसे में 23 लोगों की मौत के बाद सरकार अब फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में आई बड़ी गिरावट, जाने पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price: इन दिनों पेट्रोल और डीजल का रेट आसमान को छु रहा है जिसके चलते लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast