Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी ये बड़ी सौगात

Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी ये बड़ी सौगात

Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा सरकार जल्द ही सरस्वती नदी प्रोजैक्ट को पूरा कर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। इस प्रोजैक्ट को सरकार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा रेणुका डैम को बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है तथा जल्द आदिबद्री डैम का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

सरस्वती नदी बोर्ड के अधिकारियों ने डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच के नेतृत्व में HPCL डैम प्रोजैक्ट अथॉरिटी के जी.एम. अनूप कुमार शर्मा सें कार्यालय में बैठक आयोजित कर आदिबद्री डैम, रेणुका डैम परियोजना से संबंधित कार्य को लेकर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में एच.पी.पी.सी.एल. के अधिकारियों ने जल्द आदिबद्री डैम का कार्य भी शुरू करने के लिए सहमति जताई। उन्होंने बताया कि डैम के साथ साथ बैराज का भी कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

डिप्टी चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं सरस्वती बोर्ड के चेयरमैन नायब सैनी के निर्देशानुसार दोनों परियोजनाओं का कार्य अंतिम स्टेज पर टैंडर प्रक्रिया में पहुंच गया। अब सरकार इस प्रक्रिया को पूर्णता लागू कर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी देने वाली है। वर्तमान में हरियाणा सरकार के प्रयासों से प्रदेश के किसानों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है और सरस्वती नदी में पानी चलने से सरस्वती नदी के आस पास क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले हैं। सरस्वती नदी प्रोजैक्ट भविष्य की रणनीति है जिस पर सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मैनपुरी में सहायक डाकपाल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय सहायक डाकपाल निखिल वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

Haryana News: महेंद्रगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई वॉल्वो बस, 2 की मौत, 16 घायल

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-152D पर शुक्रवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनाली से जयपुर जा रही एक निजी वॉल्वो बस बुचावास गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें मृतक ड्राइवर व कंडक्टर बताये जा रहे है।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की जींद से अजमेर जाने के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहाँ देखें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज की जींद से अजमेर जाने के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast