Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पीएम मोदी की अपील का दिख रहा असर, अब मंत्री और अफसर करेंगे वर्चुअल मीटिंग

Haryana News: पीएम मोदी की अपील का दिख रहा असर, अब मंत्री और अफसर करेंगे वर्चुअल मीटिंग

Haryana News: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच 10 मई को पीएम मोदी ने देशवासियों से 7 बड़ी अपील की थी। जिसका असर अब साफ-साफ दिखने लगा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहले ही अपने काफिल में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है।

अब सीएम सैनी के नए फैसले के तहत सभी मंत्री-अफसर वर्चुअल मीटिंग करेंगे। यह जानकारी खुद सीएम सैनी ने एक कार्यक्रम में दी है। आदेश के तहत सभी विभागों को सरकारी वाहनों का सीमित उपयोग करने और फिजूलखर्ची रोकने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

सीएम सैनी ने पेश कि मिसाल 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में मुख्यमंत्री, मंत्री ,ओएसडी और सीएमओ से जुड़े अधिकारी हर साल सरकारी गाड़ियों में लगभग 5.50 करोड़ रुपए का तेल खर्च करते हैं। यह खर्च करीब 75 गाड़ियों और सरकार के 3 जहाजों का है। सीएम सैनी ने इस अभियान की अगुवाई करते हुए मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने सुरक्षा काफिले में गाड़ियों की संख्या 8 से घटाकर 4 कर दी है। सीएम सैनी ने साफ कहा है कि अगले आदेश तक सिर्फ जरूरी वाहन ही उनके काफिले में शामिल होंगे।  

Also read: ‘इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद…’ पेपर लीक पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

मंत्री ने भी लिए एक्शन

लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एंव लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों विभाग की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अपने काफिले से पायलट व्हीकल समेत 17 गाड़ियों को वापस लेने का आदेश दिया। वहीं, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी सरकारी गाड़ी को छोड़कर रोडवेज बस और ऑटो से सफर किया। इसके अलावा, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा अपने दफ्तर ई-रिक्शा से गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी चंडीगढ़ तक का सफर ट्रेन से किया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देहरादून में बढ़ने लगी गर्मी, चटक धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

देहरादून में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मई की शुरुआत में लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh News: वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा बुलडोजर, हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने जमकर चलाई लाठियां

Uttar Pradesh News:लखनऊ में वकीलों के अवैध चैबरों पर बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर यह एक्शन लिया गया। नगर, निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके कारण पुलिस-प्रशासन से उनकी बहस भी हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast