Search KhabarFast

Press ESC to close

‘इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद…’ पेपर लीक पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

‘इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद…’ पेपर लीक पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर हमला बोला और Gen Z से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है और केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं और उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं।

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भाजपा की ठीक कार्य प्रणाली पर जनता ने मोहर लगाई है लोगों ने सबको जिताकर यह बताने की कोशिश की है कि हरियाणा सरकार अच्छा काम कर रही है।

शायद ही कहीं इतना बड़ा राष्ट्रध्वज लगा होगा- अनिल विज

अंबाला में बना रहे शहीदी स्मारक पर देश की शान तिरंगा ध्वज लहराएगा इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहीदी स्मारक एक राष्ट्रीय स्मारक है और राष्ट्रीय स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज होना आवश्यक है और भारत के फ्लैग कोड के मुताबिक तिरंगा सबसे ऊंचे स्थान पर ही लगाया जा सकता है इसलिए यह इतना बड़ा तिरंगा लगाया जा रहा है। जो 63 मीटर के कमल के फूल पर लगाया जाएगा। लगभग 210 फीट से अधिक ऊंचाई होगी और शायद ही कहीं इतना बड़ा राष्ट्रध्वज लगा होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

UP News: बरेली में मौत बनकर आया तूफान! बरेली में आंधी ने ली 4 लोगों की जान

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में चक्रवाती तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि चार लोगों की जान चली गई, कई मवेशी मारे गए और गांवों में तबाही का मंजर दिखाई दिया। इसी बीच भमोरा के बमियाना गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें तेज आंधी के दौरान एक युवक टीन शेड समेत हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो ने पूरे जिले में दहशत और चर्चा दोनों बढ़ा दी हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast