Search KhabarFast

Press ESC to close

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया

Hyderabad Airport Bomb Threat: राजीव  गांधी  इंटरनेशनल  एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयरपोर्ट कस्टमर केयर को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया कि नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से हैदराबाद पहुंचे कुआलालंपुर एयरवेज के विमान में बम रखा गया है, जो किसी भी समय फट सकता है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने बिना देर किए विमान को मुख्य टर्मिनल से हटाकर आइसोलेशन बे में भेज दिया। यह एयरपोर्ट का सुरक्षित क्षेत्र होता है, जहां किसी भी संदिग्ध विमान की जांच की जाती है। इसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

अज्ञात व्यक्ति ने भेजा था ईमेल

बताया जा रहा है कि ईमेल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि विमान में एक मानव रहित बम रखा गया है और उसमें कभी भी विस्फोट हो सकता है। इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी। विमान की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते, सुरक्षा अधिकारियों और तकनीकी टीमों को लगाया गया। टीम विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच कर रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने की अपील

एयरपोर्ट प्रशासन ने फिलहाल किसी भी खतरे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद यात्रियों में भी डर और चिंता का माहौल देखने को मिला। हालांकि एयरपोर्ट अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

विमान की जांच जारी

पिछले कुछ समय में देश के कई एयरपोर्ट्स को इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह ईमेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या मकसद था। फिलहाल विमान की पूरी जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Also read: सुप्रीम कोर्ट को मिले 4 नए जज, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 हुई

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट को मिले 4 नए जज, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 हुई

देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 4 नए जजों की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इस फैसले से न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई नियुक्तियों के बाद अदालत की कार्यक्षमता और मामलों की सुनवाई में तेजी आने की संभावना है।

NEET पेपर ट्रांसलेटर ने परीक्षा से पहले ही किया बड़ा खेल, कोर्ट में सीबीआई के खुलासे से मचा हड़कंप

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पेपर तैयार करने वाली कमेटी में शामिल गिरफ्तार सदस्य मनीषा मंढारे को अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपियों की चालाकी को देखते हुए सीबीआई ने पूरे 14 दिनों की कस्टडी सौंप दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast