Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फतेहाबाद में रफ्तार का कहर, दुकान में घुसी कार; एक की मौत, एक घायल

Haryana News: फतेहाबाद में रफ्तार का कहर, दुकान में घुसी कार; एक की मौत, एक घायल

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बीघड़ गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुट गई। 

जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मृतक और घायल युवक की पहचान सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, एक छोटी बच्ची सहित 5 लोग झुलसे, कपड़ों पर प्रेस करते वक्त हुआ हादसा

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में हंसनगर इलाके में एक घर में हुए भीषण ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि मकान के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। लोहे का मुख्य गेट उखड़ गया और दरवाजे के पास रखा कूलर करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ IIT बॉम्बे का टॉपर बना दुकानदार, घर के नीचे खोली ‘शर्मा जनरल स्टोर’

कानपुर निवासी विवेक शर्मा IIT बॉम्बे से बीटेक कम्प्यूटर साइंस में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि उनकी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक स्टार्टअप कंपनी से शानदार जॉब ऑफर आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast