Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के झज्जर में डबल मर्डर की आशंका, सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव से हड़कंप

हरियाणा के झज्जर में डबल मर्डर की आशंका, सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव से हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सड़क किनारे दो अज्ञात युवकों के शव पड़े मिले। दोनों शवों पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईए और स्पेशल स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी।

शुरूआती जांच के मुताबिक, घटनास्थल के पास वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की कहीं और हत्या करने के बाद उनके शव यहां लाकर फेंके गए हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही झज्जर सदर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि मृतकों की शिनाख्त हो सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हत्या और हादसे दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच में जुट है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फतेहाबाद में रफ्तार का कहर, दुकान में घुसी कार; एक की मौत, एक घायल

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बीघड़ गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुट गई।

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, एक छोटी बच्ची सहित 5 लोग झुलसे, कपड़ों पर प्रेस करते वक्त हुआ हादसा

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में हंसनगर इलाके में एक घर में हुए भीषण ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि मकान के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। लोहे का मुख्य गेट उखड़ गया और दरवाजे के पास रखा कूलर करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ IIT बॉम्बे का टॉपर बना दुकानदार, घर के नीचे खोली ‘शर्मा जनरल स्टोर’

कानपुर निवासी विवेक शर्मा IIT बॉम्बे से बीटेक कम्प्यूटर साइंस में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि उनकी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक स्टार्टअप कंपनी से शानदार जॉब ऑफर आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast