Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, एक छोटी बच्ची सहित 5 लोग झुलसे, कपड़ों पर प्रेस करते वक्त हुआ हादसा

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, एक छोटी बच्ची सहित 5 लोग झुलसे, कपड़ों पर प्रेस करते वक्त हुआ हादसा

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में हंसनगर इलाके में एक घर में हुए भीषण ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि मकान के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। लोहे का मुख्य गेट उखड़ गया और दरवाजे के पास रखा कूलर करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, हंसनगर निवासी सतवीर सिंह चौहान अपने पड़ोसी के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। अचानक उनके घर में जोरदार धमाका हुआ। हादसे के समय घर में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला व एक बच्ची समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में 4 सदस्य सतवीर सिंह के परिवार के हैं। जबकि एक घायल पड़ोसी व रिश्तेदार बताया जा रहा है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली, रोहतक पीजीआई व गुरुग्राम के अस्पतालों में रेफर किया गया है।

Also read: हरियाणा के झज्जर में डबल मर्डर की आशंका, सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव से हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। वहीं एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाने और ब्लास्ट के कारणों की जांच में जुट गई है। अचानक हुए इस धमाके से पूरे हंसनगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लास्ट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फतेहाबाद में रफ्तार का कहर, दुकान में घुसी कार; एक की मौत, एक घायल

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बीघड़ गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुट गई।

2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ IIT बॉम्बे का टॉपर बना दुकानदार, घर के नीचे खोली ‘शर्मा जनरल स्टोर’

कानपुर निवासी विवेक शर्मा IIT बॉम्बे से बीटेक कम्प्यूटर साइंस में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि उनकी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक स्टार्टअप कंपनी से शानदार जॉब ऑफर आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast