Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के भिवानी जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आरोपी पटवारी यह घूस किसान को उसकी फसल का मुआवजा दिलाने की एवज में ले रहा था। ACB की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा।

Also read: Haryana news : हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में, जाने पूरी डीटेल ?

मिली जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा ने गांव के ही रहने वाले किसान मंजीत से फसल का मुआवजा पास कराने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता मंजीत और आरोपी पटवारी के बीच 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद मंजीत ने तुरंत इस मामले की शिकायत ACB को दी।

इस कार्रवाई के दौरान रिश्वत के रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद ACB की टीम ने पटवारी हर्ष छाबड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: एशियाई खेलों में भारत को बड़ी कामयाबी, हिमांशु ने सिल्वर तो रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों और रुद्रंकक्ष पाटिल ने रजत और कांस्य पदक जीते, जबकि चीन के शेंग लिहाओ ने सोमवार को कड़े मुकाबले वाले फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया। रुद्रंकक्ष ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही सेट में 52.8 अंक बनाकर बढ़त बना ली। दूसरे सेट में 53.2 अंक बनाकर उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और शीर्ष पर 1.1 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

Haryana News: बरवाला में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत

Barwala Accident News: हरियाणा के बरवाला शहर में गणपति महोत्सव के विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गणपति विसर्जन के दौरान एक पिकअप गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

Haryana News: बवानी खेड़ा दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को घेरा, अपराध-महंगाई और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के बवानी खेड़ा में कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सैनी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast