Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वीर, 9700 करोड़ से बनेंगे बाईपास और रिंग रोड

Haryana News: हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वीर, 9700 करोड़ से बनेंगे बाईपास और रिंग रोड

 

 

Haryana Bypass Projects: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के पांच शहरों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नए बाईपास और बाहरी रिंग रोड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार, कुरुक्षेत्र-लाडवा, नारनौल, जींद और सोहना-पलवल बाईपास परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

इन परियोजनाओं पर करीब 9,700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य शहरों के अंदर वाहनों का दबाव कम करना और दूसरे शहरों से आने-जाने वाले लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

पांच शहरों में विकसित होंगे बाईपास और रिंग रोड

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 12 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेश के एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों और कस्बों के बाहर रिंग रोड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विकसित करने की योजना पर चर्चा की थी।

बैठक में केंद्र सरकार की नीति के अनुसार परियोजनाओं में राज्य की वित्तीय भागीदारी का मॉडल तैयार करने पर भी विचार किया गया। इसके लिए वित्त विभाग, लोक निर्माण विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

Also read: Haryana News: दोस्तों से मिलने भिवानी आया था सुमित, सड़क हादसे में गई 24 साल के युवक की जान

हिसार और कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास की डीपीआर तैयार

हिसार में बनने वाले बाईपास को एनएच-52 के हिसार-राजगढ़ रोड से जोड़ने की योजना है। इसके अलावा इसे हिसार-दिल्ली रोड और हिसार-कैथल रोड से भी जोड़ा जाएगा। इससे शहर के अंदर वाहनों की आवाजाही का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

वहीं, कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इस परियोजना पर जल्द काम शुरू करने की योजना है।

नारनौल में 11 किलोमीटर और सोहना-पलवल में बनेगी 24 किलोमीटर सड़क

नारनौल में करीब 11 किलोमीटर लंबा सिटी बाईपास बनाया जाएगा। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-148बी से जोड़ा जाएगा।

जींद में एनएच-352 पर चार लेन की बाहरी रिंग रोड और बाईपास विकसित किया जाएगा। इससे शहर में भारी वाहनों और दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा सोहना-पलवल बाईपास को एनएच-919 से जोड़ने वाली सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। करीब 24 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चार लेन का बनाया जाएगा। इसके लिए नए सिरे से डिजाइन तैयार किया जाएगा।

Also read: Haryana Four Lane Road: हरियाणा में 555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना तक सफर होगा आसान

करनाल और अंबाला में भी रिंग रोड परियोजनाओं पर काम

हरियाणा में अन्य शहरों की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी सरकार कई परियोजनाओं पर काम कर रही है।

डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास को केएमपी लिंक के माध्यम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने की योजना है।

वहीं, करनाल रिंग रोड के लिए भूमि हिस्सेदारी की राशि जमा कराई जा चुकी है। अंबाला शहर और अंबाला कैंट को जोड़ने वाली रिंग रोड का निर्माण कार्य भी जारी है। सरकार का लक्ष्य इस परियोजना को जल्द पूरा करना है।

सिरसा और महेंद्रगढ़ की सड़कों को भी मिली मंजूरी

बैठक के दौरान सिरसा में सिविल स्टेशन रोड पर रेलवे अंडरपास बनाने सहित महेंद्रगढ़ क्षेत्र की कई सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ शहरों में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

 

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा, अब डाक विभाग से लैब भेजे जाएंगे बीज-खाद और कीटनाशकों के सैंपल

Bihar News:बिहार में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी पहल की है। अब बीज, खाद और कीटनाशकों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशालाओं तक पहुंचाना आसान और सुरक्षित होगा। इसके लिए बिहार सरकार के कृषि विभाग और भारत सरकार के डाक विभाग के बिहार परिमंडल के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल से नमूनों को सुरक्षित और समय पर लैब तक

हरदोई की महिलाओं के लिए खुशखबरी! आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। तमाम जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती निकाली जा रही है और अब हरदोई जिले में भी 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast