NVIDIA Share Crash: अमेरिकी चिप कंपनी NVIDIA के निवेशकों के लिए बुरी खबर है। सोमवार, 9 नवंबर को कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे कंपनी के मार्केट कैप से करीब 270 बिलियन डॉलर साफ हो सकते हैं। दरअसल, NVIDIA के शेयरों में सोमवार को 'आउट-ऑफ-आवर्स' ट्रेडिंग के दौरान 5.75 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। हाइपरलिक्विड प्लेटफॉर्म पर एनवीडिया से जुड़े परपेचुअल फ्यूचर्स और ब्लू ओशन अल्टरनेटिव ट्रेडिंग सिस्टम (BOATS) पर आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में शेयर की कीमत लगभग 175.97 डॉलर थी, जो शुक्रवार को Nasdaq पर बंद भाव 186.64 डॉलर से 10.74 डॉलर कम है।
NVIDIA के शेयरों पर दबाव की वजह कंपनी के CEO जेनसन हुआंग से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को आशंका है कि जेनसन हुआंग को विदेशी खुफिया गतिविधियों के जरिए निशाना बनाया गया हो सकता है। NVIDIA के चिप चीन पहुंचने को लेकर भी सवाल उठे हैं। हालांकि, चीन ने जासूसी के आरोपों को निराधार बताया है। कंपनी के बोर्ड ने भी हुआंग पर भरोसा जताया है और मामले में स्वतंत्र जांच शुरू की है।
भारतीयों के लिए क्यों है चिंता की बात?
अगर US मार्केट खुलने के बाद NVIDIA के शेयर क्रैश होते हैं तो इसका सीधा असर भारतीय निवेशकों पर भी पड़ सकता है। खासकर उन लोगों पर, जिन्होंने म्यूचुअल फंड और ETF के जरिए अमेरिकी टेक कंपनियों में पैसा लगाया है।चिंता की बात ये है कि कुछ भारतीय ETF अपने NAV से 51% तक प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यानी निवेशक फंड में मौजूद संपत्तियों की वास्तविक कीमत से काफी ज्यादा पैसा देकर यूनिट खरीद रहे हैं।भारतीय ऐसे समझें पूरा गणित:1. मिरे एसेट NYSE FANG+ ETF: इस ETF में NVIDIA समेत 10 बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियां शामिल हैं। सोमवार को NSE पर इसका भाव 234.91 रुपये था, जबकि 6 नवंबर को इसका NAV 155.18 रुपये था। यानी ETF अपने NAV से करीब 51% प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था।आसान भाषा में समझें तो अगर किसी ETF की एक यूनिट के पीछे मौजूद संपत्तियों की वास्तविक कीमत 100 रुपये है, लेकिन बाजार में उसकी यूनिट 151 रुपये में बिक रही है, तो निवेशक 100 रुपये की संपत्ति के लिए 151 रुपये चुका रहा है।2. मोतीलाल ओसवाल Nasdaq 100 ETF: इसमें भी NVIDIA की 8.36% हिस्सेदारी थी, जो फंड की सबसे बड़ी होल्डिंग थी। सोमवार को इस ETF का बाजार भाव 298.59 रुपये और NAV 247.64 रुपये था। यानी ये करीब 21% प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था।
पहले भी झेल चुकी है बड़ी गिरावट
NVIDIA के शेयरों में भारी गिरावट का ये पहला मामला नहीं है। सितंबर 2024 में कंपनी का शेयर 9.5% टूट गया था और उसके मार्केट कैप में करीब 279 अरब डॉलर की कमी आई थी।इसके बाद 27 जनवरी 2025 को चीन की AI कंपनी DeepSeek से जुड़ी चिंताओं के कारण NVIDIA के शेयर करीब 17% गिर गए थे। उस दिन कंपनी के मार्केट कैप में लगभग 593 अरब डॉलर की कमी आई थी।भारतीयों को कैसे हो सकता है डबल नुकसान?ETF में निवेश करने वालों को दोहरा झटका लग सकता है:1. NVIDIA के शेयरों में गिरावट: जिन ETF में NVIDIA की बड़ी हिस्सेदारी है, उनकी NAV पर दबाव पड़ेगा।
2. प्रीमियम कम होने का जोखिम: अगर ETF का बाजार भाव NAV के करीब आता है, तो निवेशक को प्रीमियम घटने से भी नुकसान होगा। 3. दोहरा असर: शेयरों की कीमत और ETF का प्रीमियम, दोनों घटने पर बाजार में निवेशक की यूनिट की कीमत NAV से भी तेज गिर सकती है।ETF निवेशक किस बात का ध्यान रखें?ETF में निवेश करने से पहले सिर्फ उसका बाजार भाव या पिछले रिटर्न देखना पर्याप्त नहीं है।
Also read: दिवाली से पहले Tata का धमाका! 3.35 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, 6.99 लाख में घर लाएं कार