Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर भड़के राहुल गांधी, फिर दी बहस की चुनौती

PM मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर भड़के राहुल गांधी, फिर दी बहस की चुनौती

Rahul Gandhi vs PM Modi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के दौरान दिए गए बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर पीएम मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि सीआरपीएफ के जवानों को प्रधानमंत्री की बातों पर भरोसा नहीं है। राहुल ने सवाल उठाया कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री उनसे बहस करें।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए लिखा कि उनके चेहरों से साफ था कि उन्हें प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, "उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वह मुझसे बहस करें कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह।"

पीएम मोदी ने बस्तर में 'दिमागी नक्सलियों' पर क्या कहा था?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में सीआरपीएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और सुरक्षा बलों की उपलब्धियों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हुआ है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'दिमागी नक्सलियों' ने कई संगठनों में अपनी जगह बना ली है।

पहले भी पीएम मोदी को बहस की चुनौती दे चुके हैं राहुल

राहुल गांधी इससे पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दे चुके हैं। 2018 में राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर उन्होंने पीएम मोदी पर सवाल उठाए थे और बहस की चुनौती दी थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर आमने-सामने बहस करने का प्रस्ताव दिया था।अब बस्तर में प्रधानमंत्री के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान के बाद राहुल गांधी ने अपनी चुनौती दोहराई है। उन्होंने बहस के लिए किसी भी समय और किसी भी जगह तैयार होने की बात कही है। 
 

Also read: Punjab News: AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी; अमित शाह की सभा में BJP में हो सकते हैं शामिल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- देश विरोधी कौन, इस पर हो चर्चा

Rahul Gandhi vs PM Modi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी चुनौती अब भी कायम है और प्रधानमंत्री को उनसे इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए कि देश विरोधी कौन है और विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है। उन्होंने यह चुनौती प्रधानमंत्री के उस बयान के बाद दोहराई, जिसमें मोदी ने नक्सलवाद के खतरे के साथ-साथ 'दिमागी नक्सलियों' को लेकर भी चिंता जताई थी।

Uttar Pradesh News:यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की तैयारी तेज, प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीटों पर फंसेगा पेंच?

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों दलों के बीच बातचीत जल्द शुरू होने की संभावना है। हालांकि, गठबंधन पर औपचारिक चर्चा से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रियंका गांधी की सक्रियता बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast