Search KhabarFast

Press ESC to close

Asha Bhosle-Kumar Sanu Song: 90 के दशक का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनने के लिए रविवार का इंतजार करते थे लोग

Asha Bhosle-Kumar Sanu Song: 90 के दशक का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनने के लिए रविवार का इंतजार करते थे लोग

 

 

 

90s Bollywood Songs: बॉलीवुड के 90 के दशक में कई ऐसे सदाबहार गाने बने, जिनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उस दौर के रोमांटिक गानों में कुछ ऐसे गीत भी शामिल हैं, जिन्हें सुनते ही कॉलेज के दिनों और पुराने प्यार की यादें ताजा हो जाती हैं। ऐसा ही एक गाना 34 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे आशा भोसले और कुमार सानू ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। इस गाने को सुनने के लिए लोग हर रविवार सुबह दूरदर्शन के सामने बैठ जाते थे।

हम बात कर रहे हैं साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जान तेरे नाम' के सुपरहिट गाने 'हम लाख छुपाएं प्यार मगर, दुनिया को पता चल जाएगा' की। 90 के दशक में इस गाने ने युवाओं के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

दूरदर्शन के रंगोली कार्यक्रम में खूब बजता था गाना

एक समय था जब रविवार की सुबह दूरदर्शन पर आने वाले कार्यक्रम 'रंगोली' का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता था। यह कार्यक्रम हर रविवार सुबह 8 बजे प्रसारित होता था। इसमें 60, 70, 80 और 90 के दशक के लोकप्रिय फिल्मी गाने दिखाए जाते थे।

इसी कार्यक्रम में फिल्म 'जान तेरे नाम' का गाना 'हम लाख छुपाएं प्यार मगर' भी खूब सुनने को मिलता था। इस गाने को सुनने के लिए लोग सुबह-सुबह अपने काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे।

Also read: Kumar Sanu Song: कुमार सानू के इस रोमांटिक गाने ने 2003 में मचाया था धमाल, अक्षय कुमार और लारा दत्ता की जोड़ी ने जीता था दिल

गाने में कॉलेज रोमांस और छिप-छिपकर प्यार करने की कहानी दिखाई गई थी। यही वजह थी कि उस दौर के युवाओं को यह गाना काफी पसंद आया।

आशा भोसले और कुमार सानू की आवाज ने बनाया यादगार

इस रोमांटिक गाने को आशा भोसले और कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी। दोनों गायकों की शानदार गायकी ने गाने को खास पहचान दिलाई।

वहीं, इसका संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था और इसके बोल सैय्यद राही ने लिखे थे। संगीत और गायकी के बेहतरीन तालमेल ने इस गीत को 90 के दशक के यादगार रोमांटिक गानों में शामिल कर दिया।

Also read: Poonam Dhillon Song: लता मंगेशकर के इस गाने ने पूनम ढिल्लों को बना दिया था रातों-रात स्टार, आज भी है सुपरहिट

फिल्म फ्लॉप, लेकिन गाने हुए थे सुपरहिट

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जान तेरे नाम' में रॉनित रॉय और फरहीन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म से दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन दीपक बलराज विज ने किया था।

हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, लेकिन इसके गानों ने खूब लोकप्रियता हासिल की। फिल्म के गीतों को आशा भोसले और कुमार सानू के अलावा अलका याग्निक, उदित नारायण और साधना सरगम जैसे मशहूर गायकों ने भी अपनी आवाज दी थी।

फिल्म की कहानी भले ही दर्शकों के बीच ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इसके संगीत ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। यही वजह है कि 'हम लाख छुपाएं प्यार मगर' आज भी 90 के दशक के रोमांटिक गानों को पसंद करने वालों के लिए एक यादगार गीत है।

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kumar Sanu Song: कुमार सानू के इस रोमांटिक गाने ने 2003 में मचाया था धमाल, अक्षय कुमार और लारा दत्ता की जोड़ी ने जीता था दिल

Kumar Sanu Songs: बॉलीवुड में रोमांटिक गानों का एक ऐसा दौर रहा है, जब फिल्मों की सफलता में उनके संगीत का भी बड़ा योगदान होता था। खासकर अगर किसी गाने को मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज दी हो, तो उसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती थी। 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती वर्षों तक कुमार सानू के कई गानों ने युवाओं के दिलों पर राज किया। ऐसा ही एक रोमांटिक गाना साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में सुनने को मिला था।

मंच पर अपमानित हुए दलेर मेहंदी का छलका दर्द, बोले- शब्दों में बयां करना मुश्किल, परिवार ने दिया साथ

Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड के टिहरी में स्टेज पर अपमानित होने के बाद लंबे समय से चुप चल रहे मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast