Search KhabarFast

Press ESC to close

हरदोई की महिलाओं के लिए खुशखबरी! आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

हरदोई की महिलाओं के लिए खुशखबरी! आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। तमाम जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती निकाली जा रही है और अब हरदोई जिले में भी 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। जो महिलाएं आंगनवाड़ी में काम करना चाहती हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

कुल कितने पदों पर भर्ती?

हरदोई जिले में कुल 644 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें -आंगनवाड़ी कार्यकत्री - 329 पदआंगनवाड़ी सहायिका - 315 पदये सभी पद जिले के ग्रामीण इलाकों में बाल विकास परियोजनाओं के लिए हैं।कौन कर सकता है आवेदन? योग्यताआवेदन सिर्फ महिला उम्मीदवार ही कर सकती हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। ग्रेजुएशन वालों को वरीयता दी जाएगी।अभ्यर्थी उसी ग्रामसभा की निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है।उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

Also read: UP Crime News: दिवाली के दिन घर में छाया मातम...कन्नौज में BJP विधायक के भाई को मारी गोली, कांग्रेस जिला महासचिव पर लगा हत्या का आरोप

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए लास्ट डेट से पहले ही फॉर्म भर लें।कैसे होगा चयन? बिना परीक्षा मिलेगी नौकरीसबसे अच्छी बात यह है कि आंगनवाड़ी भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। चयन मेरिट के आधार पर होता है।जिसकी शैक्षणिक योग्यता सबसे ज्यादा होगी और 12वीं में जिसके नंबर ज्यादा होंगे, उसे नौकरी मिलने के चांस सबसे ज्यादा रहेंगे। ध्यान रहे, अगर फॉर्म में गलत जानकारी दी तो आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: दोस्तों से मिलने भिवानी आया था सुमित, सड़क हादसे में गई 24 साल के युवक की जान

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक राजस्थान के गूगलवा गांव का रहने वाला था और अपने मामा के गांव हालुवास आया हुआ था। रात को वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए भिवानी शहर आया था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की पुष्टि की है। वहीं पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने जारी की विकास पुस्तिका, सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित समारोह में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका-2026 ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तिका प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। विकास पुस्तिका जनता के सामने सरकार के कार्यों का हिसाब प्रस्तुत करने के साथ भविष्य की जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast