Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की तैयारी तेज, प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीटों पर फंसेगा पेंच?

Uttar Pradesh News:यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की तैयारी तेज, प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीटों पर फंसेगा पेंच?

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों दलों के बीच बातचीत जल्द शुरू होने की संभावना है। हालांकि, गठबंधन पर औपचारिक चर्चा से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रियंका गांधी की सक्रियता बढ़ा दी है। उन्हें प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी तैयारियों की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस नेतृत्व 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में समाजवादी पार्टी की भागीदारी से भी संतुष्ट बताया जा रहा है। रैली में सपा के नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को दोनों दलों के बीच बेहतर तालमेल के संकेत के रूप में देखा गया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी विशेष महत्व दिया गया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई बड़ी अड़चन नहीं है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के स्तर पर ही होगा।

सीटों के बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में हो सकता है विवाद

गठबंधन की राह में सबसे बड़ी चुनौती सीटों के बंटवारे को लेकर सामने आ सकती है। कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से 180 से 200 सीटों पर तैयारी करने के दावे किए गए हैं। वहीं, कुछ नेताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। सपा के नेता इन बयानों को गठबंधन की बातचीत के लिहाज से असहज करने वाला मानते हैं। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के नेताओं का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 80 से 100 सीटों के दायरे में रहना चाहिए।

बयानबाजी से बचने की दी सलाह

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की बढ़ती सक्रियता का एक मकसद संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी नेताओं की बयानबाजी पर नियंत्रण रखना भी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर अनावश्यक बयान देने से बचें। प्रियंका गांधी ने नेताओं को ऐसे बयान नहीं देने की हिदायत दी है, जिनसे समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन पर नकारात्मक असर पड़े। कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि सीटों के बंटवारे और नेतृत्व को लेकर सार्वजनिक बयानबाजी के बजाय बातचीत के जरिए सहमति बनाई जाए।         

Also read: ''डबल इंजन' वालों को मिला 'डबल जीरो'', INDIA ब्लॉक की रैली से पहले अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला; CM योगी को भी घेरा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'जो अपनी रक्षा नहीं कर सकती, वह आम लोगों...', हिंसक हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने पुलिस पर साधा निशाना

Abhishek Banerjee: अपने घर के पास देर रात हुई घेराबंदी पर अपना हमला तेज़ करते हुए, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को लोकल पुलिस और राजनीतिक विरोधियों पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हिंसा सुबह तक लगातार चलती रही। घंटों तक चले टकराव पर बात करते हुए, बनर्जी ने पुलिस फोर्स की ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर सवाल उठाए और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को दिखाने के लिए क्राइम के खतरनाक आंकड़े पेश किए।

Political News: राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- देश विरोधी कौन, इस पर हो चर्चा

Rahul Gandhi vs PM Modi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी चुनौती अब भी कायम है और प्रधानमंत्री को उनसे इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए कि देश विरोधी कौन है और विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है। उन्होंने यह चुनौती प्रधानमंत्री के उस बयान के बाद दोहराई, जिसमें मोदी ने नक्सलवाद के खतरे के साथ-साथ 'दिमागी नक्सलियों' को लेकर भी चिंता जताई थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast