Search KhabarFast

Press ESC to close

Women Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना को तीनों फॉर्मेट की कमान

Women Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना को तीनों फॉर्मेट की कमान

India Women Squad for South Africa Tour 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट की टीमों का ऐलान कर दिया गया है। दिसंबर में होने वाले इस दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलेगी। खास बात यह है कि स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। वहीं, दीप्ति शर्मा को टेस्ट और वनडे में उपकप्तान बनाया गया है, जबकि टी20 टीम में शेफाली वर्मा को यह जिम्मेदारी मिली है।

भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट की अलग-अलग टीम चुनी हैं। टेस्ट और वनडे टीम में ज्यादातर खिलाड़ी समान हैं, जबकि टी20 टीम में कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

टेस्ट और वनडे टीम में स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल को शामिल किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया को जगह मिली है। टी20 टीम में निकी प्रसाद, जी कमलिनी और अनुष्का शर्मा जैसे खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। तेज गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी टीम का हिस्सा हैं। 

टेस्ट, वनडे और टी20 के लिए भारतीय टीम

टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे।

9 दिसंबर से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका दौरा

भारतीय महिला टीम के दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को गकेबरहा में एकमात्र टेस्ट मुकाबले से होगी। इसके बाद 16 दिसंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पार्ल, दूसरा केपटाउन और तीसरा ब्लोमफोंटेन में होगा।

वनडे सीरीज के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला टी20 मैच 26 दिसंबर को बेनोनी में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 29 और 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। इस तरह भारतीय टीम 30 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में कुल सात मुकाबले खेलेगी।
 

Also read: क्रिकेट मैदान पर दर्द से कराहता रहा खिलाड़ी, लाना पड़ा स्ट्रेचर;खेल के दौरान महौल हुआ भावुक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच, ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

IndVsNz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना हैं। पहले दो मैचों में भारत ने जीत के साथ सीरीज में 2.0 से बढ़त बना ली हैं। भारतीय टीम की परफॉर्मेंस ओवरऑल बेहतर नहीं मानी जा रही हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के आसार हैं। क्यूंकि भारतीय टीम 2.0 से बढ़त बना चुकी हैं। तो तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड को करो या मरो मैच से पहले लगा डबल झटका, दो दिग्गज चोट के कारण टीम से बाहर

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाजों की परेशानी बढ़ गई है और अगले मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों में बदलाव करना पड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast