Airtel Buy 1 Get 1 Free Offer: अगर आप Airtel के प्रीपेड यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आई है, जिसने Jio और Vi की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी अपने यूजर्स को 'Buy 1 Get 1 Free' ऑफर दे रही है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स ने इस प्रमोशनल ऑफर के बारे में पोस्ट किया है, जिसके बाद ये ऑफर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस ऑफर के तहत, एलिजिबल ग्राहकों को बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए उसी कीमत का एक और रिचार्ज फ्री मिल जाएगा। यूजर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फायदा Airtel Thanks ऐप के जरिए कंपनी के 349 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स पर दिया जा रहा है।Airtel Thanks ऐप पर इस नए प्रमोशन को '1+1 Recharge Free' टैग के साथ लिस्ट किया गया है। इसका सीधा मतलब ये है कि जो ग्राहक अपने नंबर पर 349 या 399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज करेंगे, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उसी कीमत का एक और रिचार्ज मुफ्त में मिल जाएगा। यानी एक की कीमत में दो रिचार्ज।
एक रिचार्ज में मिलेगी 56 दिन की वैलिडिटी
हालांकि, Airtel ने अभी तक इस बात की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है कि ये एक्स्ट्रा फ्री रिचार्ज ग्राहक के अकाउंट में किस तरह और कब क्रेडिट किया जाएगा। कुछ यूजर्स का कहना है कि दूसरा रिचार्ज ऑटो-क्यू में लग जाएगा।आपको ये ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि टेलीकॉम कंपनी ये खास फायदा केवल एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को ही ऑफर कर रही है।इन दोनों ही प्रीपेड प्लान्स में सामान्य तौर पर 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन इस फ्री रिचार्ज ऑफर के जुड़ जाने के बाद, एलिजिबल ग्राहकों को सिंगल रिचार्ज की कीमत में ही पूरे 56 दिनों की लंबी सर्विस का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
अपनी एलिजिबिलिटी कैसे चेक करें?
अपने फोन में Airtel Thanks ऐप खोलें। Recharge सेक्शन में जाएं। 349 और 399 वाले प्लान को चेक करें। अगर उस पर '1+1 Recharge Free' का टैग दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं। अगर नहीं दिख रहा, तो ये ऑफर आपके नंबर पर उपलब्ध नहीं है।
दोनों प्लान्स में मिलने वाले फीचर्स
कंपनी ने दोनों प्लान्स को वैल्यू फॉर मनी बनाया है।349 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान:
इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही, इसमें पूरे 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा फ्री हैलो ट्यून्स, Airtel Safe जैसी बेहतरीन सुविधाएं और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS भी मिलते हैं।
399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान:
ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसमें बिना किसी डेली लिमिट के पूरी तरह से अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा दिया जाता है। अतिरिक्त फायदों के तौर पर इसमें भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS, Adobe Express Premium और बाकी सभी फायदे मिलते हैं।
Also read: Kal Ka Mausam 9 November 2026: कल 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं