Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में नर्सिंग अधिकारियों ने की हड़ताल, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा में नर्सिंग अधिकारियों ने की हड़ताल, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के नर्सिंग अधिकारियों ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की टिप्पणी और व्यवहार के विरोध में आज पूरे प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल करने की घोषणा की है।

जानकारी के लिए बता दें की यह निर्णय नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हरियाणा) की तरफ से लिया गया है।

खबरों की माने तो, एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता कुमारी ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं व सभी सिविल सर्जनों को भेजे पत्र में कहा है कि 7 जून को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में डॉक्टर रेप केस की जांच के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष की ओर से नर्सिंग अधिकारियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की गई। इसके अलावा पत्र में आरोप लगाया गया है कि नर्सिंग स्टाफ पर अनुचित आरोप लगाए गए और पूरे नर्सिंग कैडर की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

जैसा की जानकारी के मुताबिक सामने आया है एसोसिएशन ने कहा कि संबंधित मामले में नर्सिंग अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है और पूरे नर्सिंग समुदाय को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। संगठन ने अब ये मांग की है कि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से पूरे नर्सिंग कैडर से माफी मांगें।

इसी के चलते विरोध के तहत 9 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हरियाणा के सभी जिला स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग अधिकारी पेन-डाउन हड़ताल करेंगे। संगठन ने इसे नर्सिंग समाज की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर कार लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से काबू कर लिया गया।

हरियाणा के नारनौल में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव में एक पत्नी ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला वहां से फरार हो गई। महिला व युवक की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। ये दोनों की दूसरी शादी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच में जुट गई।

Haryana news : हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े ये विशेष पाठ्यक्रम

Haryana news :उद्योगों के अनुरूप कुशल मानव शक्ति के विकास की दिशा में हरियाणा एक बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रदेश की आईटीआई में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast