Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ते में की जबरदस्त बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ते में की जबरदस्त बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत मेडिकल भत्ता 3,500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं की लागत को देखते हुए सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, संबंधित विभागों को संशोधित मेडिकल भत्ता लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा। सरकार जल्द ही इसके लागू होने की तिथि और अन्य प्रक्रियात्मक दिशानिर्देशों को लेकर विस्तृत जानकारी भी जारी कर सकती है.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नायब सैनी का AAP सरकार पर हमला, बोले- नशा बढ़ाने और जनता को गुमराह करने का एक्सपीरियंस हो गया

Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा न करने पर घेरते हुए कहा कि आप पार्टी ने पंजाब की जनता से नशा खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों की फसल खरीदने और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन 5 साल होने के बाद भी इन्होंने वादे पूरे नहीं किए। आप पार्टी ने महिलाओं, किसानों, गरीबों के साथ धोखा किया, यह धोखेबाज सरकार है।

85 की उम्र में कमाल! पूर्व सैनिक लालचंद गोदारा ने पास की MA, हासिल किए 1200 में से 965 अंक

Haryana News: बेहतर समाज के लिए शिक्षा मुख्य अंग है और शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती, यह तो बस एक उम्र का आंकड़ा है। इस बात को सिरसा के 85 वर्षीय पूर्व फौजी लाल चंद गोदारा ने सच साबित करके दिखाया है। एमए की डिग्री हासिल करने वाले लाल चंद के अनुसार जीवन में कोई भी मंजिल पाने के लिए शिक्षा रोशनी का काम करती है।

Uttarakhand News: मजबूत एम-पैक्स से मजबूत होंगे गांव, बनेगा समृद्ध उत्तराखंड- CM धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast