Rift Between Akhilesh And Venugopal:नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी एकता में दरार देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल में तीखी बहस हुई। बता दें कि कुछ देर पहले ही अखिलेश यादव ने दावा किया था कि कांग्रेस और भाजपा में डील हुई है।
बताया जा रहा है कि जैसे 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सदन के बाहर केसी वेणुगोपाल ने अखिलेश के बयान पर उनसे सवाल पूछा। जिसपर अखिलेश ने कहा कि इस्तीफे बाद में भी दिए जा सकते हैं। सबसे पहले हम छात्रों पर की बर्बरता के लिए जवाब चाहते हैं।
सपा-कांग्रेस में भिड़ंत
दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस बात से खफा थे कि उन्हें नीट पेपर लीक और 20 जुलाई को युवाओं के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई लाठीचार्ज के बारे में बोलने की इजाजत नहीं दी गई। लोकसभा स्पीकर ने जब कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और केंद्रीय मंत्री रिजूजू को बोलने की अनुमति दी, उसके बाद अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि क्या सरकार और कांग्रेस के बीच कोई समझौता हो गया है?
Also read: Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां
AAP ने भी उठाए सवाल
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया कि सरकार और कांग्रेस के बीच डील हो गई है। AAP ने सवाल उठाया था कि राहुल गांधी को पीएम मोदी के आवास के बाहर धरने की इजाजत कैसे मिल गई। संजय सिंह ने कहा था कि जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
दोपहर दो बजे की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस इस बात पर अड़ी रही कि पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो फिर चर्चा होगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, हंगामा शांत नहीं होता देख लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।