Search KhabarFast

Press ESC to close

38 हजार की नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, अब हर महीने 1 लाख रुपये तक कमा रहा युवक

38 हजार की नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, अब हर महीने 1 लाख रुपये तक कमा रहा युवक

Viral Man Left Job: आज के समय में जहां ज्यादातर लोग अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं, वहीं एक युवक ने अपनी नौकरी छोड़कर ऐसा फैसला लिया जिसने अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। 38 हजार रुपये महीने की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर चाय की दुकान शुरू करने वाले इस युवक की सफलता की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। इस कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर यूजर @iamankitpande ने साझा किया। 

उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी पहले एक निजी कंपनी में काम करते थे और हर महीने करीब 38 हजार रुपये कमाते थे। लेकिन सीमित सैलरी, बढ़ते खर्च और करियर में कम अवसरों से परेशान होकर उन्होंने मई महीने में नौकरी छोड़ने का फैसला किया। शुरुआत में परिवार और आसपास के लोगों को लगा कि नौकरी छोड़कर चाय की दुकान खोलना गलत फैसला है। लेकिन युवक ने हार नहीं मानी और करीब 2 लाख रुपये निवेश करके एक ऑटो स्टैंड के पास अच्छी तरह से सजी हुई चाय की दुकान शुरू की। दुकान पर चाय बनाने और ग्राहकों को सर्व करने के लिए उन्होंने दो महिला कर्मचारियों को भी काम पर रखा। 

कितने की बेची जाती है चाय

दुकान में सामान्य चाय 10 रुपये और प्रीमियम चाय 20 रुपये में बेची जाती है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, आज उनकी दुकान पर रोजाना करीब 400 कप चाय बिकती है। इससे रोज लगभग 6 हजार रुपये की बिक्री होती है, यानी महीने में करीब 1.8 लाख रुपये का कारोबार होता है। किराया, दूध, चायपत्ती, कर्मचारियों की सैलरी और अन्य खर्च निकालने के बाद भी युवक को हर महीने करीब 1 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। हाल ही में उसने अपने कारोबार का और विस्तार करते हुए दुकान पर वड़ा पाव, समोसा और जलेबी का काउंटर भी शुरू किया है। इसी खुशी में उसने अपने पड़ोसियों को मिठाई बांटी।

लोग हुए प्रेरित

सोशल मीडिया पर यह कहानी लोगों को काफी प्रेरित कर रही है। कई यूजर्स ने युवक की हिम्मत और मेहनत की तारीफ की। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर व्यवसाय सफल नहीं होता। एक यूजर ने लिखा कि एक सफल चाय की दुकान के पीछे कई ऐसी दुकानें भी होती हैं जो कुछ ही समय में बंद हो जाती हैं। इसलिए कारोबार शुरू करना आसान नहीं होता।

जोखिम उठाना जरूरी

दूसरे यूजर्स का कहना था कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कभी-कभी जोखिम उठाना जरूरी होता है। अगर मेहनत, सही योजना और आत्मविश्वास हो, तो छोटा कारोबार भी बड़ी सफलता दिला सकता है। यह कहानी इसी बात का उदाहरण मानी जा रही है कि सही सोच और मेहनत के दम पर नौकरी से आगे बढ़कर अपना सफल व्यवसाय भी खड़ा किया जा सकता है।

Also read: 30 जुलाई से शुरु हो रहा सावन का पावन महीना, सोमवार व्रत से लेकर रक्षाबंधन तक...यहां जानें सभी त्योहारों की तारीखें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 22 July 2026, Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, नौकरी-करियर और धन में मिल सकती है बड़ी सफलता

Horoscope Today 22 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार 22 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं, जबकि विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं धनु राशि के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। धार्मिक और परोपकारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा ऑनलाइन कारोबार या डिजिटल माध्यम से काम करने वालों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत दैनिक राशिफल और जानें आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

30 जुलाई से शुरु हो रहा सावन का पावन महीना, सोमवार व्रत से लेकर रक्षाबंधन तक...यहां जानें सभी त्योहारों की तारीखें

Sawan Ka Mahina: इस साल 30 जुलाई गुरुवार से सावन का पावन महीना शुरु हो रहा है। ये महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनका आर्शीवाद पाने के लिए सावन के महीने के हर सोमवार को व्रत रखते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast