Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली गिरने के कारण एक मकान की छत भरभरा कर नीचे आ गिरी, जिसके मलबे में घर में रह रही एक महिला दब गई और इजाल के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आसमानी बिजली गिरने के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव का प्रयास शुरू किया और कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंचे और हादसे की जांच में जुट गई।
इलाके में दहशत का माहौल
आसमानी बिजली गिरने के कारण मकान की छत के क्षतिग्रस्त होने से हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित प्रशासन और पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।