Search KhabarFast

Press ESC to close

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा; 2 की मौत

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा; 2 की मौत

Gurugram Road Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे एक भीषण सड़क हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास हुआ है। चार मजदूर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से आ रही अनियंत्रित बीट कार मजदूरों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो मजदरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह के समय हुआ हादसा

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 2:30 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगाते समय एक कार की चपेट में आने से दो मज़दूरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा न्यू पालम विहार में श्री राम चौक के पास हुआ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर CM सैनी ने दी शुभकामनाएं, सार्वजनिक जीवन के 25 साल का किया जिक्र

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित 'नशा मुक्ति नमो मैराथन' में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके 25 वर्षों के जनसेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी का जनजीवन पद से ऊपर सेवा, सत्ता से ऊपर संकल्प और स्वार्थ से ऊपर राष्ट्र को दर्शाता है।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खेलों को बढ़ावा, 33.96 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के स्कूलों में खेल उपकरण उपलब्ध कराने और खेल मैदानों के विकास के लिए सरकार ने 33.96 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

Haryana News: फतेहाबाद में आसमानी बिजली का कहर, घर की छत गिरी; मलबे में दबने से महिला की मौत

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली गिरने के कारण एक मकान की छत भरभरा कर नीचे आ गिरी, जिसके मलबे में घर में रह रही एक महिला दब गई और इजाल के दौरान उसकी मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast