Haryana News: हरियाणा के रोहतक में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिन की फरलो पूरी करने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल वापस पहुंच गया। राम रहीम बुधवार शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर पुलिस सुरक्षा के बीच जेल परिसर में दाखिल हुआ। फरलो के दौरान वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहा।
राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो मिलने को लेकर समय-समय पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं। वह इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो के जरिए जेल से बाहर आ चुका है। इस बार उसे 21 दिन की फरलो मिली थी, जिसकी अवधि पूरी होने के बाद उसे निर्धारित समय पर सुनारिया जेल वापस लाया गया।
गुरमीत राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मामलों में सजा सुनाई गई थी। अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे रोहतक की सुनारिया जेल में बंद किया गया था। साल 2026 में भी राम रहीम को पैरोल मिल चुकी है। जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। इसके बाद 25 मई को उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसकी अवधि पूरी होने के बाद वह 26 जून को सुनारिया जेल वापस पहुंचा था। इसके बाद एक बार फिर उसे 21 दिन की फरलो दी गई और वह सिरसा आश्रम में रहा।
वर्ष 2020 से जनवरी 2026 तक राम रहीम को मिली पैरोल और फरलो इस प्रकार हैं
साल 2020
• अक्टूबर 2020 : 1 दिन की पैरोल
साल 2021
• मई 2021 : 1 दिन की पैरोल
साल 2022
• फरवरी 2022 : 21 दिन की फरलो
• जून 2022 : 30 दिन की पैरोल
• अक्टूबर 2022 : 40 दिन की पैरोल
साल 2023
• जनवरी 2023 : 40 दिन की पैरोल
• जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल
• नवंबर 2023 : 21 दिन की फरलो
साल 2024
• जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल
• अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो
• अक्टूबर 2024 : 20 दिन की पैरोल
साल 2025
• जनवरी 2025 : 30 दिन की पैरोल
• अप्रैल 2025 : 21 दिन की फरलो
• अगस्त 2025 : 40 दिन की पैरोल
साल 2026
• जनवरी 2026 : 40 दिन की पैरोल
• मई 2026 : 30 दिन की पैरोल
26 2026 जून को वापिस जेल पहुंचा
.25 अगस्त 2026 को 21 दिन के लिए फरलो पर 17वीं बार बाहर आया राम रहीम
.16 सितम्बर 2026 को रामरहीम चार बजकर 56 मिनट पर वापिस जेल पहुंचा