Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाभिषेक, बाइक रैली से ‘आशीर्वाद के दीये’ तक, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाभिषेक, बाइक रैली से ‘आशीर्वाद के दीये’ तक, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर पूरे देश में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज देश की राजधानी सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। वहीं, वाराणसी और गुजरात के वडनगर से एक साथ बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इस मौके पर पर बीजेपी ने एक महीने का सेवा संकल्प अभियान शुरू किया है। जिसके तहत रक्तदान शिविर से लेकर दीये जलाने के कई कार्यक्रम शामिल हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे अलीपुर के खाटू श्याम मंदिर में 100 कुंडीय हवन का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे यशोभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तीन दिन तक चलने वाला यह सम्मेलन 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा, जिसकी थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स, बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ रखी गई है। इसी दौरान हैदरपुर में श्रमिक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया जाएगा। सुबह 11 बजे त्यागराज स्टेडियम में रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जबकि शाम 6 बजे कर्तव्य पथ पर एक लाख दीये जलाए जाएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से अपने घरों में भी दीये जलाने की अपील की है। इसके अलावा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिल्ली में करीब 13,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी।

वाराणसी में धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम और बाइक रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में धार्मिक अनुष्ठान से लेकर सेवा संकल्प बाइक यात्रा तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे 51 सेवा यात्री ललिता घाट पहुंचकर गंगाजल भरेंगे और डमरू-शंख की गूंज के बीच बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर में बटुकों की ओर से मंत्रोच्चार कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की जाएगी, जबकि परंपरा के तहत काशी के 76 बटुक गंगा में दुग्धाभिषेक भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी और जनसभा आयोजित होगी। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान गुब्बारे भी छोड़े जाएंगे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद 250 बाइकों पर सवार 500 बाइकर्स वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए रवाना होंगे। रास्ते में करीब 10 स्थानों पर उनका पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा और पुलिस टीम पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी।

गुजरात के वडनगर और अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 9 बजे अमित शाह शर्मिष्ठा झील और हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पैदल यात्रा और बाइक रैली को रवाना करने के साथ सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। सुबह 9:30 बजे वडनगर से भी बाइक यात्रा निकाली जाएगी, जिसे अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। इन कार्यक्रमों में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। शाम को अमित शाह अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद कांकरिया झील पर शाम 6:30 बजे आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वाराणसी और वडनगर से निकलने वाली दोनों बाइक यात्राएं करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय करते हुए 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से गुजरेंगी तथा 7 अक्टूबर को समाप्त होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात में शाम से विशेष आयोजन होंगे। शाम 6 बजे भजन संध्या और सत्संग के बाद रात 7 बजे मंदिरों में आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्यभर में 18,500 से अधिक स्थानों पर 88 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 17 और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1:45 बजे इंदौर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और 2:55 बजे गांधी नगर मैदान में स्वामित्व योजना के राज्यव्यापी पंजीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। शाम 5 बजे उज्जैन पहुंचने के बाद वे रामघाट पर शिप्रा आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां 25 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है। रात 8 बजे भजन संध्या होगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 4 बजे नितिन नबीन महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे।

अन्य राज्यों में भी कार्यक्रम

मुंबई में बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने 12,000 गणपति मंडलों को विशेष महाआरती करने का निर्देश दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी एक महीने के 'सेवा संकल्प अभियान' की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देशभर में रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर और सफाई अभियान चलाने की जानकारी दी है। कोलकाता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अभियान में रक्तदान शिविर, नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण और बुजुर्गों को डिजिटल जानकारी देने जैसे काम होंगे। उन्होंने साफ किया कि दीया जलाना किसी के लिए अनिवार्य नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 September 2026: देश में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

IMD Weather Update: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। इसी बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 17 सितंबर को दिल्ली और यूपी समेत 13 राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। तेज इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 6 साल से मेरा नाम जोड़ने की कोशिश

Aditya Thackery On Disha Saliyan Case:मुंबई की दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई संपर्क या पहचान नहीं थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast