Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में एक साल बाद खुला श्रमिक पोर्टल, मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

Haryana news : हरियाणा में एक साल बाद खुला श्रमिक पोर्टल, मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

Haryana news : हरियाणा में श्रमिकों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा के लाखों भवन निर्माण श्रमिकों के लिए श्रम विभाग ने करीब एक वर्ष से बंद पड़ा श्रमिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल देर रात फिर से शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि अब रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण (रिन्यूअल) नए नियमों और कड़े सत्यापन मानकों के तहत ही किए जाएंगे।

श्रम विभाग ने कार्य पर्चियों (वर्क स्लिप) की जांच के लिए पिछले वर्ष जून में पोर्टल बंद कर दिया था। पोर्टल बंद रहने के कारण लाखों श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। जिसके चलते श्रमिक संगठनों ने कई बार सरकार और श्रम मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।

Also read: Haryana news : हरियाणा के CM सैनी ने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए की बड़ी घोषणाएं, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

श्रमिकों को नहीं मिल सका योजना का लाभ

पोर्टल बंद रहने का सबसे अधिक असर श्रमिक परिवारों के बच्चों पर पड़ा। उन्हें छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका। इसके अलावा, कई पात्र मजदूर भी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्षभर चली इस लंबीं जांच में बड़ी संख्या में अपात्र एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन सामने आए हैं। जांच के बाद केवल पात्र श्रमिकों को ही मान्य माना गया है और उन्हें विभाग की ओर से मैसेज भेजे गए हैं। प्रदेशभर में लाखों श्रमिकों के भवन निर्माण श्रमिक पंजीकरण निरस्त किए गए हैं।

Also read: Haryana news : हरियाणा में हजारों लेक्चरर्स के लिए जरूरी खबर, कोर्ट ने दिए ये सख्त निर्देश!
श्रमिकों को मिलते हैं ये लाभ

श्रमिक की मृत्यु पर 2 लाख से 5 लाख रुपए तक सहायता राशि।
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 8 हजार से 51 हजार रुपए तक पुरस्कार।
कॉलेज छात्राओं को स्कूटी खरीदने के लिए 51 हजार रुपए।
साइकिल खरीदने के लिए 5 हजार रुपए।
औजार खरीदने के लिए 8 हजार रुपए
बेटियों के विवाह के लिए 1.01 लाख रुपए की सहायता।
इसके अलावा 33 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शामिल है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने नई तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेशभर में वाहनों की निगरानी कैमरों के जरिए की जाएगी। इसके तहत पेट्रोल पंपों पर 1500 ANPR कैमरे लगाए जाएंगे।

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 17 से 20 नवंबर तक कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर, तीन की मौत, चार घायल

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला है। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, तंबौर क्षेत्र में एक ही मार्ग पर हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast