Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार सुबह टूरिस्टों से भरी एक वॉल्वो बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। जैसा की बताया जा रहा है की बस में करीब 40 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत एक टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पता चल है कि हादसा नेशनल हाईवे 152 डी पर बुचावास कट के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है ट्रक रोड किनारे खड़ा था। बस पीछे से आई और ट्रक में घुस गई। पुलिस आशंका जता रही है कि बस ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ।
पुलिस और आसपास के लोगों ने खिड़की से टूरिस्टों को बाहर निकाला। सभी घायलों को महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बस मनाली से जयपुर जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के मनाली से टूरिस्टों से भरी एक वॉल्वो बस जयपुर जा रही थी। नेशनल हाईवे-152 पर बुचावास कट के पास आते ही वॉल्वो बस रोड किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस काअगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।