Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के CM सैनी देंगें आज करोड़ों की सौग़ात, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Haryana news : हरियाणा के CM सैनी देंगें आज करोड़ों की सौग़ात, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Haryana news : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 जून को दो बजे चौधरी बंसी लाल सिविल एयरोड्रोम, भिवानी में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के दौरान करीब 31 करोड़ रुपए की सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें नव-निर्मित हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन, सुरक्षा चौकी एवं कैंटीन शामिल हैं। वे केवल भवन नहीं, बल्कि भिवानी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

यह नई अवसंरचना भिवानी को पश्चिमी हरियाणा के एक उभरते हुए विमानन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित  होगी। नवीन हैंगर सुविधा विमान एवं हेलीकॉप्टर संचालन तथा उनके सुरक्षित रखरखाव को नई गति प्रदान करेगी, जबकि आधुनिक एटीसी भवन हवाई यातायात प्रबंधन को और अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाएगा। भिवानी में उपलब्ध यह आधुनिक अवसंरचना आने वाले वर्षों में उड़ान प्रशिक्षण, हेलीकॉप्टर संचालन तथा विमानन सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Also read: Haryana news : हरियाणा में परिवहन मंत्री ने की ये बड़ी घोषणा, रोडवेज कर्मियों को मिली बड़ी राहत

गांव खेड़ा की नई अनाज मंडी में होने वाले खादी रोजगार उत्सव में खादी श्रमिकों के लिए बाँटे जाएंगे टूलकिट

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यक्ष  मनोज गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 जून को शाम 4 बजे भिवानी जिले के सिवानी स्थित नयी अनाज मंडी, खेड़ा गांव, में आयोजित होने वाले 'खादी रोजगार उत्सव' में ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 972 कारीगरों को प्रमाण-पत्रों के साथ कुल 3,645 आधुनिक मशीनों एवं टूलकिट वितरित करेंगे।   इस अवसर पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर की 22,259 नई परियोजनाओं के लिए लगभग 504.68 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का ऑनलाइन वितरण भी मुख्यमंत्री के करकमलों से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में खादी श्रमिकों और कारीगरों को 700 बी-बॉक्स व बी-कॉलोनी,220 विद्युत चालित चाक,100 सिलाई मशीनें, 80 टर्नवुड टूलकिट, 59 फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग टूलकिट, 128 परंपरागत चरखे, 08 पेपर प्लेट एवं दोना निर्माण मशीनें वितरित की जाएंगी।

Also read: Haryana Weather : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

ये मशीनें और टूलकिट केवल उपकरण नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण भारत के कारीगरों, महिलाओं और युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मानजनक आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम हैं। इनके माध्यम से स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को गति मिलेगी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को नई मजबूती प्राप्त होगी।

इसके अतिरिक्त, वर्चुअल माध्यम से देश के 7 राज्यों (नई दिल्ली, हिमाचल, ओडिशा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा) में 23,50 बी-बॉक्स एवं बी-कॉलोनियों का भी वितरण किया जा रहा है, जिसमें सिर्फ हरियाणा के मधुमक्खी पालकों
को 700 बी-बॉक्स और बी-कॉलोनी प्रदान की जाएगी, जिससे मधुमक्खी पालन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत सृजित होंगे।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कुरुक्षेत्र में CIA 1 और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाशों ने दो दिन पहले दो युवकों को मारी थी गोली

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दो बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। आपको बता दें कि इन दोनों बदमाशों के द्वारा दो दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में रोटरी चौक के पास दो युवकों को गोली मारी गई थी जिनका नाम अमन और प्रिंस था उनका अभी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

Haryana news : हरियाणा में इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, जाने सरकार का पूरा प्लान

Haryana news : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

Haryana news : हरियाणा में तकनीकी शिक्षण संस्थानों को किया जायेगा अपग्रेड, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Haryana news : हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast