Virat Kohli Jordan Cox Meeting: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को उनके टेस्ट डेब्यू से पहले शुभकामनाएं दी हैं। दोनों खिलाड़ियों की हालिया मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और क्रिकेट प्रशंसक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। जॉर्डन कॉक्स आज 17 जून को इंग्लैंड के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने से पहले विराट कोहली से मुलाकात उनके लिए एक खास पल बन गई। दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से एक ही ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे थे। इसी दौरान कॉक्स को विराट के साथ समय बिताने और उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।
टेस्ट क्रिकेट में मिला मौका
जॉर्डन कॉक्स लंबे समय से इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करने का अवसर मिला है। ऐसे महत्वपूर्ण मौके से पहले अपने आदर्श खिलाड़ी विराट कोहली से मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
कॉक्स मिला खास गिफ्ट
आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली ने जॉर्डन कॉक्स को अपने One8 ब्रांड के जूते भी उपहार में दिए थे। इस खास गिफ्ट को लेकर कॉक्स ने अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ एक उपहार नहीं, बल्कि उनके जीवन का यादगार पल है। कॉक्स ने कहा था, “बचपन से विराट कोहली मेरे सबसे बड़े रोल मॉडल रहे हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून हर युवा क्रिकेटर को प्रेरित करता है।”
विराट की शानदार प्रदर्शन की तारीफ की
उन्होंने आगे कहा कि विराट सिर्फ एक महान बल्लेबाज ही नहीं हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उनका व्यवहार बेहद विनम्र है। वह हमेशा युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। क्रिकेट जगत में विराट कोहली को युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शक माना जाता है। जॉर्डन कॉक्स के साथ उनकी यह मुलाकात भी इसी बात का उदाहरण है। अब सभी की नजरें कॉक्स के टेस्ट डेब्यू पर हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
Also read: IND A vs SL A, Tri-Series: टीम इंडिया में बड़ी हलचल, बीच सीरीज जुड़ा IPL का चमकता सितारा