Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में जर्जर इमारत का गिरा लेंटर, 3 लोग मलबे में दबे

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में जर्जर इमारत का गिरा लेंटर, 3 लोग मलबे में दबे

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर की पुरानी सब्जी मंडी में एक बेहद जर्जर इमारत की दुकान के बाहर का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे के वक्त वहां काम कर रहे 3 लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह पूरी घटना अंबाला शहर की पुरानी सब्जी मंडी की हैं, जहां अचानक एक दुकान का लेंटर गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त मलबे के नीचे 3 लोग फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे में दबे तीन लोगों में से दो सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि राकेश कुमार नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मुस्तैदी से घायल राकेश को तुरंत मलबे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके सिर पर चोटें आई हैं लेकिन उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया यह बिल्डिंग बिल्कुल जर्जर थी और यह तीनों लोग यूपी के रहने वाले थे जो यहां सब्जी की रेहड़ी लगाते थे। नगर निगम से इस बिल्डिंग के मालिक का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसा हादसा न हो, इसके लिए सभी जर्जर बिल्डिंगों को खाली कराया जाएगा।

मौके पर हादसे की सूचना के बाद भारी भिड़ इकट्ठा हो गई। जिसके चलते पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल के निजी सचिव पहुंचे और हादसे पर खेद जताते हुए प्रशासन को जर्जर इमारतों का ब्यौरा इकट्ठा कर खाली करवाने की गुहार लगाई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा कांग्रेस ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC)ने संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

Haryana news : हरियाणा में तकनीकी शिक्षण संस्थानों को किया जायेगा अपग्रेड, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Haryana news : हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने

Uttarakhand News: NEET की तैयारी कर रही युवती ने किया सुसाइड, लिखा- आई लव यू मम्मी पापा

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast