Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के CM सैनी ने दी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा के CM सैनी ने दी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर पहुंचकर बादली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कुल 75.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। विकास योजनाओं के शुभारम्भ अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव भाजपा औम प्रकाश धनखड़, इजराइल के राजदूत रुवेन अजार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान गांव मुनीमपुर में बागवानी विभाग द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लोरीकल्चर एंड सीड प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया। फूलों की खेती एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इस अत्याधुनिक केंद्र पर 8.50 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह केंद्र क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बादली में 23.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए मिनी सचिवालय तथा उसके आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। इस परियोजना से प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Also read: Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसे रहेगा मौसम, बारिश, ओलावृष्टि और लू को लेकर बड़ा अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री ने गांव रइया में 13.27 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के बागवानी अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया। यह केंद्र बागवानी अनुसंधान, नई किस्मों के विकास और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों की नई भवन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। गांव पाटौदा में 9.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नई इमारत विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगी। गांव लुहारी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2.21 करोड़ रुपये तथा गांव खुडन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 2.46 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन तैयार किए गए हैं।

इसी प्रकार गांव उखलचाना कोट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से नई स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है, जबकि गांव सुरहेती के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय की नई इमारत पर 6.41 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इन परियोजनाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Also read: CM Rajshree Yojana: सरकार देगी बेटियों को 50 हजार रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 7.41 करोड़ रुपये लागत की परियोजना के तहत गांव सोंधी और निमाना के लिए नई जल आपूर्ति व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। इस परियोजना से दोनों गांवों के निवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

Uttrakhand News:सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast