Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में किसान जागरूकता शिविर का किया आयोजन, प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान

Haryana news : हरियाणा में किसान जागरूकता शिविर का किया आयोजन, प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान

Haryana news : कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को गांव कोटली में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा से बागवानी वैज्ञानिक डॉ. विनीता, पशु वैज्ञानिक डॉ. हरदीप कलकल तथा कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार ने भाग लिया। इसके अलावा कृषि विभाग से डॉ. रजत एवं कृषि पर्यवेक्षक अभय टोक्सिया भी उपस्थित रहे।

 

Also read: Haryana Weather : हरियाणा के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
बागवानी वैज्ञानिक डॉ. विनीता ने शिविर के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा खेत बचाओ अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।


विशेषज्ञों ने किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों, जल एवं मृदा संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के संतुलित उपयोग तथा प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने का आह्वान किया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से विभिन्न कृषि एवं पशुपालन संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: शहीदी स्मारक पर राव तुलाराम को श्रद्धांजलि, आरती राव ने ‘भावी CM’ के नारों पर दिया दो टूक जवाब

Haryana News: हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर महानायक राव तुलाराम और देश के तमाम ज्ञात-अज्ञात वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। रेवाड़ी के नाईवाली चौक स्थित शहीदी स्मारक पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पहुंच राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी शहादत को नमन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने रेवाड़ी एम्स को लेकर बड़ा अपडेट दिया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कार्यक्रमों में खुद को लेकर लग रहे भावी मुख्यमंत्री' के नारों पर भी अपनी दो टूक बात कही ।

Haryana News: टीम इंडिया के गोल्ड जीतने पर अनिल विज ने दी बधाई, केजरीवाल-सुरजेवाला के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोल्ड जीतकर क्रिकेट टीम ने भारत के तक में और सितारे लगा दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सुरजेवाला के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

हरियाणा के रेवाड़ी के दो होटलों में पुलिस की रेड से हड़कंप, हिरासत में 7 युवतियां और 4 युवक

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग दो होटलों में छापेमारी की। पुलिस ने दोनों स्थानों से 7 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast