Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई,  तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां गांव नहराणा के पास गश्त पर जा रही डायल 112 की पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे नाथूसरी चोपटा से डायल 112 की टीम गांव नहराणा की ओर गश्त पर निकली थी। इसी दौरान चोपटा-भट्टू रोड पर नहराणा गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में चालक विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को नाथूसरी चोपटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। चालक विजय कुमार को नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया है, जबकि एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार का इलाज सिरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Also read: पंजाब-हरियाणा HC के जज महाबीर सिंह सिंधु का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर; सभी कोर्ट बंद रखने के आदेश

वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में डायल 112 की गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास एक घर में मिला। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वही पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Success Story: मां के सहयोग से कानपुर की सोनाली सिंह ने भरी उड़ान, BPSC में हासिल की 52वीं रैंक, बनीं SDM

Success Story: यूपी के कानपुर की रहने वाली सोनाली सिंह ने 70वीं BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल कर SDM का पद प्राप्त किया है। उन्होंने वर्ष 2023 में सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी। उनके पिता अभिषेक कुमार लोक निर्माण विभाग (PWD) में पूर्व चीफ इंजीनियर हैं और मां अल्का सिंह एक गृहिणी हैं। सोनाली ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विशेषकर अपनी मां को दिया है। उनकी मां ने उनकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और कभी भी उन पर घरेलू कामों का दबाव नहीं डाला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast