Search KhabarFast

Press ESC to close

नोएडा के Sec 119 की हाईराइज सोसाइटी में AC फटने से लगी आग, CM योगी ने प्रभावितों के लिए जारी किए निर्देश

नोएडा के Sec 119 की हाईराइज सोसाइटी में AC फटने से लगी आग, CM योगी ने प्रभावितों के लिए जारी किए निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां आज आज सोमवार को नोएडा के सेक्टर-119 में स्थित अरण्य सोसाइटी के एक फ़्लैट में आग लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। तो वहीं, सूचना मिलते ही दमकर विभाग मौके पर पहुंचा और बड़े पैमाने पर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि AC फटने की वजह से आग लगी।

कैसे लगी आग?

यह घटना सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का काम अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण AC ब्लास्ट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CM योगी ने दिए क्या निर्देश?

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार 'मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुँचने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।' मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।

Also read: Success Story: नौकरी करते हुए BPSC में मिली 9वीं रैंक, UP टैक्स ऑफिसर उपासना शर्मा बनीं बिहार की SDM

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां गांव नहराणा के पास गश्त पर जा रही डायल 112 की पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Success Story: मां के सहयोग से कानपुर की सोनाली सिंह ने भरी उड़ान, BPSC में हासिल की 52वीं रैंक, बनीं SDM

Success Story: यूपी के कानपुर की रहने वाली सोनाली सिंह ने 70वीं BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल कर SDM का पद प्राप्त किया है। उन्होंने वर्ष 2023 में सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी। उनके पिता अभिषेक कुमार लोक निर्माण विभाग (PWD) में पूर्व चीफ इंजीनियर हैं और मां अल्का सिंह एक गृहिणी हैं। सोनाली ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विशेषकर अपनी मां को दिया है। उनकी मां ने उनकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और कभी भी उन पर घरेलू कामों का दबाव नहीं डाला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast