Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास एक घर में मिला। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

बराड़ा गांव में भगवान वाल्मीकि मंदिर के निकट एक घर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक की आंख पर चोटों के निशान थे और कान से भी खून निकल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक की हत्या की गई है। वहीं, सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई गौरव कुमार ने बताया कि शनिवार रात को उसके छोटे भाई राहुल को गांव के ही इसरार, नसीब और नसीम घर पर बुलाने आए तो उनकी माता  व बहन ने राहुल को जाने से मना कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद आने की बात कहकर वह राहुल को साथ ले गए। लेकिन राहुल पूरी रात घर नहीं लौटा। सुबह शाहिद ने उन्हें बताया कि राहुल सलमान अली के चौबारे में मृत अवस्था में पड़ा है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के सिरसा में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

मृतक के भाई गौरव ने बताया कि वह अपने भाई राहुल को देखने वहां पहुंचा तो देखा कि राहुल की आंखें फूटी हुई थी और नाक-कानों से खून बह रहा था। उसके शरीर पर टी शर्ट भी नहीं थी और गर्दन मुड़ी हुई थी। देखते ही देखते मोहल्ले में शोर मच गया और भारी संख्या में लोग वहां जुट गए। सूचना मिलते ही बराड़ा थाना प्रभारी रामकरण, बराड़ा चौकी प्रभारी जयपाल व उनकी टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम अस्पताल मुलाना में भिजवाया गया।गौरव ने बताया कि वह राहुल उसका सबसे छोटा भाई था जो मजदूरी करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। गौरव बराड़ा नगरपालिका में काम करता है। वहीं राहुल की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है।

बराड़ा थाना प्रभारी रामकरण ने बताया कि गौरव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ ऐतिसाहसिक समझौता, MOU पर हुए हस्ताक्षर

Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच जल संसाधन से जुड़ा ऐतिहासिक समझौता (MOU) साइन किया गया। इस समझौते को दोनों राज्यों के बीच सहयोग और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिला बड़ा तोहफा, सीएम धामी ने चंपावत को दी नई सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 2 की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सुबह तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस गलत दिशा में जाकर पिकअप से टकरा गई। इस हादसे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast