Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में CM सैनी ने किया इन योजनाओं का शुभारंभ, डीसी वर्षा खांगवाल ने किया स्वागत

Haryana news : हरियाणा में CM सैनी ने किया इन योजनाओं का शुभारंभ, डीसी वर्षा खांगवाल ने किया स्वागत

Haryana news :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करने झज्जर जिला के गांव मुनीमपुर पहुंचे, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें जिला में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।


डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला प्रशासन सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, बागवानी, ग्रामीण विकास और आधारभूत ढांचे से जुड़ी अनेक परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गई हैं। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

Also read: Haryana news : हरियाणा में एक साल बाद खुला श्रमिक पोर्टल, मिलेगा इन योजनाओं का लाभ
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुनीमपुर में स्थापित बीज उत्पादन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र फूलों की खेती और गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और अनुसंधान सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा उनकी आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों  से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे तथा विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज ने शुरू की झुंझुनू से चण्डीगढ़ जाने के लिए स्पेशल बस सेवा, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने झुंझुनू से चण्डीगढ़ जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की डबवाली से दिल्ली जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने की डबवाली से दिल्ली जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

UP में बनेगा सबसे बड़ा सोलर प्लांट, 850 एकड़ जमीन पर तैयार होगी 250 MW परियोजना

उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश में सेना की 850 एकड़ जमीन पर 250 मेगावाट क्षमता वाला सबसे बड़ा सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना न सिर्फ बिजली उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि इससे स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast