Haryana news : हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार परिवार पहचान पत्र (PPP) में खुद को अकेला सदस्य दिखाने वाले लोगों का बड़े स्तर पर सत्यापन कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में ऐसे 3.54 लाख से ज्यादा व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं। इनमें 1.90 लाख लोगों ने अपनी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम बताई है, लेकिन अब तक केवल 1.66 लाख लोगों का ही BPL सत्यापन पूरा हो पाया है।
सरकार ने चेतावनी जारी की है कि समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराने पर राशन, पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो सकती है।
Also read: Haryana news : नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित, इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी
सरकार ने बताया कि बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ PPP और आय के रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि लाभ केवल वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे।
इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें हजारों लोगों ने गलत तरीके से ये लाभ लिए।
क्या करना होगा
PPP स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला का कहना है कि जिन लोगों को मोबाइल पर मैसेज मिला है, उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी PPP केंद्र या संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपना वेरिफिकेशन कराना चाहिए।
जैसे की इसके लिए आय संबंधी दस्तावेज और मांगी गई अन्य जानकारी उपलब्ध करानी होगी। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पात्र व्यक्तियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।
Also read: Haryana news : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?
सत्यापन नहीं कराया तो क्या होगा
सरकार के मुताबिक रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने पर पात्र व्यक्ति भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, BPL सुविधाएं, राशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं या लाभ मिलने में देरी हो सकती है।