NEET Re Exam 2026 Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए ड्रेस कोड, परीक्षा हॉल में किन चीजों को मिलेगी अनुमति, और प्रतिबंधित वस्तुओं तथा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन संबंधित गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। ये परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक के बीच होगी, जिसके लिए सभी छात्रों को इस गाइडलाइंस का पालन करना होगा। इस गाइडलाइंस का मकसद परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करना और सुरक्षा चेकिंग को सुगम बनाना है।
उम्मीदवारों का ड्रेस कोड : क्या पहनें?
1. सभी उम्मीदवार हल्के रंग के सादे और साधारण कपड़े पहनकर आएं।
2. पुरुषों के लिए आधे बाजू वाली शर्ट या टी-शर्ट, सादे ट्राउजर या पैंट।
3. महिलाओं के लिए आधे बाजू वाले टॉप या कुर्ता, सिंपल सलवार सूट या ट्राउजर।
4. सभी उम्मीदवारों को सिंपल चप्पल या कम ऊंचाई वाले सैंडल अनिवार्य है।
उम्मीदवारों का ड्रेस कोड : क्या न पहनें?
1. कई जेबें, फुल स्लीव शर्ट/टी-शर्ट, लेयर्स वाले कपड़े, जैकेट, कोट पहनने से बचें।
2. जूते, बूट्स या ऊंची एड़ी वाले सैंडल न पहनें।
3. कोई भी ज्वेलरी (चेन, अंगूठी, कान की बालियां, कंगन, कड़ा) आदि
4. घड़ी, कैप, स्कार्फ, सनग्लास
परीक्षा हॉल : किन चीजों को मिलेगी एंट्री?
1. प्रिंटेड एडमिट कार्ड
2. आई डी (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
3. पारदर्शी पानी की बोतल (अगर परीक्षा हॉल में पानी की व्ववस्था नहीं होगी तो)
Also read: Telegram बैन मामले में दिल्ली HC का सख्त रुख, सरकार के फैसले को बताया सही
परीक्षा हॉल : किन चीजों की एंट्री बैन?
1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर) आदि।
2. बैग, वॉलेट, पर्स, नोट्स, किताबें, पेपर या स्टेशनरी आइटम
3. खाने-पीने की चीजें (पानी की बोतल को छोड़कर)
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए गाइडलाइंस
इसके अलावा NTA ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को लेकर भी गाइडलाइंस जारी की है। दरअसल, फ्रिस्किंग के बाद हर उम्मीदवार के लिए फिंगरप्रिंट या फेशियल रिकग्निशन फ्रिस्किंग के बाद हर उम्मीदवार को फिंगरप्रिंट या फेशियल रिकग्निशन कराना अनिवार्य होता है। इसलिए ये प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले या परीक्षा खत्म होने के बाद पूरी की जाएगी। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को इसके लिए परेशान नहीं किया जाएगा, क्योंकि ऐसे में उनका टाइम खराब होता है।
NTA ने सभी उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। जिससे समय पर उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग हो सकें।