Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सिरसा दौरे के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधीश शांतनु शर्मा ने 19 जून को धारा 163 लागू करते हुए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की डबवाली से हरिद्वार जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल
जिलाधीश शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल विमान, फ्लाइंग कैमरा, हेलीकैम आदि किसी भी प्रकार के यूएवी को नगर परिषद क्षेत्र सिरसा व गांव संगरसरिस्ता तथा आसपास के क्षेत्रों में पांच किलोमीटर के दायरे में उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा वीवीआईपी मार्ग के दोनों ओर 75 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश पुलिस और ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों, पर लागू नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

हरियाणा के बिजली लोकपाल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर उपभोक्ता की अंतिम और सत्यापित बकाया राशि तय करने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने योग को स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में सामूहिक योगाभ्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast