Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित, इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी

Haryana news : नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित, इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी

Haryana news : नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, लघु सचिवालय के कमरा नंबर-59 (द्वितीय तल) में स्थापित इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01666-247245 है। अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां राम अवतार, जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एपीओ विनोद कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।

Also read: Haryana news : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

20 जून को प्रात: 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा 21 जून को प्रात: 8 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। इस दौरान परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या का निस्तारण किया जाएगा। नीट-2026 परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

हरियाणा के बिजली लोकपाल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर उपभोक्ता की अंतिम और सत्यापित बकाया राशि तय करने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने योग को स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में सामूहिक योगाभ्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast