Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: माता-पिता के सामने बुझ गई बेटे की जिंदगी, न्यूयॉर्क में 18 वर्षीय रोमांच की दर्दनाक मौत

Punjab News: माता-पिता के सामने बुझ गई बेटे की जिंदगी, न्यूयॉर्क में 18 वर्षीय रोमांच की दर्दनाक मौत

Punjab News: पंजाब के पठानकोट से अमेरिका घूमने गए एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पठानकोट की इंदिरा कॉलोनी निवासी रोमांच महाजन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रोमांच अपने माता-पिता के साथ छुट्टियां मनाने के लिए न्यूयॉर्क गया था। परिवार चार दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था और पहली बार न्यूयॉर्क घूमने निकला था। इसी दौरान सेंट्रल पार्क में घोड़ा-गाड़ी (हॉर्स कैरिज) से जुड़ा हादसा हो गया, जिसमें रोमांच के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि हादसे के समय रोमांच के माता-पिता भी पार्क में मौजूद थे और उन्होंने अपने बेटे को हादसे का शिकार होते अपनी आंखों के सामने देखा। कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

परिवार में दौड़ी शोक की लहर

रोमांच की मौत की खबर जैसे ही पठानकोट पहुंची, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और परिचितों का घर पर तांता लगा हुआ है। परिवार अब बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा...शोक में जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संगड़ाह क्षेत्र के गत्तलोग के पास शोक में जा रही एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Haryana News: CM सैनी ने शुरू किया HIV/AIDS जागरूकता अभियान, युवाओं से की खास अपील

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HIV/AIDS जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी पहुंचाने की अपील की।

Uttarakhand News: CM धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast